आईसीसी ने आज एक बयान में कहा ,‘‘पॉल रेफेल का कल टेस्ट कराया गया. उन्हें कोई परेशानी नहीं है लेकिन आराम की सलाह दी गई है. वह मुंबई टेस्ट में आगे अंपायरिंग नहीं करेंगे. उनकी जगह मराइस इरास्मस ने ली.’’
कल मैच के पहले दिन लंच के बाद रेफेल को फील्डर भुवनेश्वर कुमार की गेंद लगी थी. उसके बाद खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. बाद में अंपायर मैदान से चले गए और तीसरे अंपायर इरास्मस ने उनकी जगह ली.



















