एक्सप्लोरर

IND vs AUS T20 Series: उमेश यादव भी चंडीगढ़ पहुंचे, 43 महीने बाद T20I खेलेंगे; शमी के बाहर होने पर मिला है मौका

AUS vs IND: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 20 सितंबर से शुरू हो रही है. पहले मैच में उमेश यादव का खेलना लगभग तय नजर आ रहा है.

Umesh Yadav in India Squad: कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की जगह उमेश यादव (Umesh Yadav) को टीम में शामिल कर लिया गया है. वह रविवार सुबह 7 बजे चंडीगढ़ भी पहुंच गए हैं. वह एयरपोर्ट से सीधे टीम होटल पहुंचे. टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी पहले ही यहां पहुंच चुके हैं.

जितनी तेजी से शमी की जगह उमेश को टीम में चुना गया और वह चंडीगढ़ पहुंचे हैं, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उमेश का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में खेलना लगभग तय है. अगर ऐसा होता है तो उमेश पूरे 43 महीने बाद T20I में नजर आएंगे. इससे पहले वह आखिरी बार फरवरी 2019 में T20I खेले थे. यह मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला गया था.

IPL में दमदार प्रदर्शन ने कराई वापसी
उमेश यादव के लिए IPL 2022 बड़ा ही शानदार रहा था. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 7 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 14 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे. वह KKR के लीड बॉलर रहे. वह लगभग हर मैच में अपनी टीम को शुरुआती सफलता दिलाने में कामयाब रहे थे.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाएंगे तीन T20I
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. दो दिन के ब्रेक के बाद 23 सितंबर को नागपुर में दोनों टीमें टकराएंगी. आखिरी मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. तीनों मैच शाम 7.30 बजे शुरू होंगे.

दोनों टीमों की स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव.

ऑस्ट्रेलियाई टीम: आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप कप्तान), एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून  ग्रीन, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, डेनियल सेम्स, सीन एबॉट.

यह भी पढ़ें...

Ramiz Raja: भारतीय पत्रकार पर भड़कने वाले मामले पर PCB चीफ ने दी सफाई, बोले- 'उनका सवाल ही उकसाने वाला था'

Substitution Rule in Cricket: फुटबॉल की तरह क्रिकेट में भी दिखेंगे सब्स्टिट्यूट, घरेलू T20 में BCCI करेगा प्रयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget