एक्सप्लोरर

Pakistan Cricket Team: वर्ल्ड कप हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़ा उलटफेर, उमर गुल-सईद अजमल को बनाया गया बॉलिंग कोच

Umar Gul Saeed Ajmal PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उमर गुल और सईद अजमल को बॉलिंग कोच बनाया है. टीम ने वर्ल्ड कप हार के बाद कई बदलाव किए हैं.

Umar Gul Saeed Ajmal PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप 2023 में मिली हार के बाद टीम में कई बदलाव किए हैं. इस सिलसिले में कोचिंग स्टाफ भी बदला गया है. पीसीबी ने उमर गुल और सईद अजमल को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. गुल और अजमल पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और कोचिंग के मामले में भी बेहतरीन हैं. अजमल स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं गुल को फास्ट बॉलिंग का कोच बनाया गया है.

उमर गुल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद से ही कोच की जिम्मेदारी निभाने लगे. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2021 के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने कोच बनाया था. वे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 2022 में बॉलिंग कोच की भूमिका निभा चुके हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भी कोच के रूप में काम कर चुके हैं. उन्हें अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी. 

सईद अजमल की बात करें तो वे वनडे फॉर्मेट के नंबर 1 गेंदबाज रह चुके हैं. वे इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. उन्होंने 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था और इसके बाद मौका मिलने पर कोच की भूमिका निभाते रहे हैं. 

अजमल और गुल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से ही जिम्मेदारी ले लेंगे. पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज भी खेली जाएगी.

बता दें कि उमर गुल ने पाकिस्तान के लिए 47 टेस्ट मैचों में 163 विकेट लिए. उन्होंने 130 वनडे मैचों में 179 विकेट झटके हैं. इसके साथ ही 60 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 85 विकेट लिए. सईद अजमल की बात करें तो उन्होंने 35 टेस्ट मैचों में 178 विकेट झटके. इसके साथ ही 113 वनडे मैचों में 184 विकेट हासिल किए. सईद ने 64 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 85 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs AUS T20 Series: टीम इंडिया में जगह का हकदार था यह खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
Watch: शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget