एक्सप्लोरर

Tushar Deshpande: तुषार देशपांडे ने जीता फैंस का दिल, गुरु पूर्णिमा पर पिता के साथ शेयर की धोनी की फोटो

Tushar Deshpande: तुषार देशपांडे ने 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. वह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक इंस्टा स्टोरी से अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे.

Tushar Deshpande Wish MS Dhoni on Guru Purnima: चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने जुलाई के महीने में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज के चौथे मैच में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की. अब तुषार देशपांडे ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है. दरअसल, 21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा के मौके पर उन्होंने अपने गुरु को अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दीं. उन्होंने यह शुभकामनाएं इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर कीं. जो अब काफी वायरल हो रही हैं.

पिता के साथ एमएस धोनी को दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
तुषार देशपांडे ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने जीवन में अहम भूमिका निभाने वाले गुरुओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीर महेंद्र सिंह धोनी के साथ पोस्ट की और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही तुषार देशपांडे ने इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- "गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः"

Tushar Deshpande: तुषार देशपांडे ने जीता फैंस का दिल, गुरु पूर्णिमा पर पिता के साथ शेयर की धोनी की फोटो

तुषार देशपांडे ने किया भारत के लिए डेब्यू
कुछ दिनों पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दौरान तुषार देशपांडे ने भारत के लिए टी20 डेब्यू किया. इस खुशी के मौके पर उन्होंने भारतीय टीम की कैप के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की. युवा गेंदबाज ने अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोने की कोशिश की और अपने माता-पिता को उनके सपने को पूरा करने में किए गए कठिन परिश्रम और त्याग के लिए धन्यवाद दिया.

उन्होंने लिखा, "बचपन का सपना, पूरे परिवार का सपना आज पूरा हो गया. मेरी नसों में दौड़ रही भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा है और हमेशा रहेगा. मेरी मां को पहले से ही पता था कि मैं क्या कर सकता हूं, उन्हें आज बहुत याद कर रहा हूं. मुझे बहुत गर्व है कि मैं अपने माता-पिता का सपना पूरा कर सका जिन्होंने मेरी इस यात्रा में सबसे ज्यादा मेहनत की और मेरा साथ दिया. भारत की कैप पहनकर गर्व और सम्मान महसूस कर रहा हूं! जय हिन्द! जय बजरंग बली!"

यह भी पढ़ें:
Melbourne Olympics 1956 Football: मेडल की दहलीज पर टूटे थे भारतीय फुटबॉल टीम के सपने, मेलबर्न ओलंपिक 1956 की वो दर्दनाक कहानी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget