एक्सप्लोरर

ODI Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020 से किस टीम का रहा दबदबा, जानिए कौन सी टीम ने जीते सबसे ज्यादा वनडे मुकाबले

2020 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्याद वनडे जीत किस टीम ने हासिल की है. ताजा आंकड़े बताते हैं कि इस अवधि में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत और दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है.

ODI Record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट जगत की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाती है. चाहे वर्ल्ड कप हो या किसी भी बड़े टूर्नामेंट का मंच, कंगारुओं का रिकॉर्ड अक्सर बेहतरीन रहा है. लेकिन साल 2020 से लेकर अब तक कई टीमों ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे मुकाबलों में चुनौती दी और बड़ी संख्या में जीत भी दर्ज की है. ताजा आंकड़े बताते हैं कि इस अवधि में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत और दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका सबसे आगे

भारत ने साल 2020 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 8 मुकाबलों में जीत हासिल की. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने 11 मुकाबले खेले और 8 जीत दर्ज कर ली हैं. यानी दोनो टीमों की जीत की संख्या भले ही बराबर रही हो, लेकिन मैचों की तुलना करें तो दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत भारत से कहीं ज्यादा बेहतर नजर आता है. इस प्रदर्शन ने दिखाया कि प्रोटियाज टीम कंगारुओं के खिलाफ खासतौर पर वनडे फॉर्मेट में कितना मजबूत खेल रही है.

श्रीलंका और पाकिस्तान ने भी चौंकाया

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 मैचों में से 5 जीते हैं. यह रिकॉर्ड इस बात का सबूत है कि लंकाई टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों का बेहतरीन इस्तेमाल करना जानती है.

वहीं पाकिस्तान ने 7 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की, जो उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाली उपलब्धि है. दोनों एशियाई टीमों ने दिखाया कि वे ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देने में सक्षम हैं.

इंग्लैंड का निराशाजनक प्रदर्शन

इंग्लैंड, जो मौजूदा दौर में सफेद गेंद की सबसे आक्रामक टीमों में गिनी जाती है, उसका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 वनडे मैच खेले, लेकिन सिर्फ 3 ही जीत सका. 

वही जिम्बाब्वे की टीम ने भी 3 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का सामना किया और केवल 1 ही मैच जीत पाने में सफल रही.

जबकि वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीम भी ऑस्टेलिया के सामने कमजोर नजर आई. वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबतक खेले गए कुल 6 मुकाबलों में केवल 1 में सफलता पाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
IND VS ENG: पावरप्ले में बिखरी टीम इंडिया, 19 गेंदों के भीतर गंवाए 5 विकेट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
पावरप्ले में बिखरी टीम इंडिया, 19 गेंदों के भीतर गंवाए 5 विकेट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20: अय्यर-गंभीर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर? शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजने पर दिखे नाखुश
अय्यर-गंभीर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर? शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजने पर दिखे नाखुश
PCB ने फातिमा सना को कप्तानी से हटाया, इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' लीग के लिए अब होंगी रवाना
PCB ने फातिमा सना को कप्तानी से हटाया, इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' लीग के लिए अब होंगी रवाना

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget