एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे बड़ी पारियां: भारत का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल!

कोलंबो में खेले गए भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम ने ऐसा करिश्मा किया, जो अब तक नहीं टूटा है. श्रीलंका ने पहली पारी में 6 विकेट पर 952 रन बनाकर पारी घोषित कर दी.

टेस्ट क्रिकेट को क्रिकेट का सबसे कठिन फॉर्मेट माना जाता है. यहां सिर्फ ताकत नहीं, धैर्य, तकनीक, मानसिक मजबूती और परिस्थितियों को पढ़ने की समझ मायने रखती है. पांच दिनों तक टेस्ट मैच में खेलते हुए एक बड़ा स्कोर बना पाना मुश्किल होता है. आज हम आपको बताएंगे टेस्ट क्रिकेट की टॉप 5 सबसे बड़ी पारियों के बारे में

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की 5 सबसे बड़ी पारियां

श्रीलंका बनाम भारत (1997) 

कोलंबो में खेले गए भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम ने ऐसा करिश्मा किया, जो अब तक नहीं टूटा है. श्रीलंका ने पहली पारी में 6 विकेट पर 952 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. यह टेस्ट इतिहास का किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इस मैच में सनथ जयसूर्या ने 340 रन और रोशन महानामा ने 225 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं. भारत बनाम श्रीलंका के बीच का यह मुकाबला ड्रॉ रहा था.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (1938) 

इंग्लैंड का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. 1938 में द ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 903/7 का स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 201 रन पर ही सिमट गई और मैच एक पारी और 579 रनों से खत्म हुआ.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (1930)

3 अप्रैल 1930 को किंग्सटन में इंग्लैंड ने पहली पारी में 849 रन बनाए थे. यह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था लेकिन इतनी बड़ी पारी बनाकर इंग्लैंड ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था.

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (2024)

7 अक्टूबर 2024 को इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 823/7 रन बनाए थे और मैच अपने नाम किया था. खास बात ये रही कि इंग्लैंड ने सिर्फ 150 ओवर में यह स्कोर हासिल कर लिया था, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (1958)

इस लिस्ट में नंबर पांच पर है वेस्टइंडीज की टीम. 26 फरवरी 1958 को वेस्टइंडीज ने किंग्सटन में पाकिस्तान के खिलाफ 790 रन सिर्फ तीन विकेट खोकर बना दिए थे. यह भी एक यादगार जीत रही जिसमें गारफील्ड सोबर्स का दोहरा शतक शामिल था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget