एक्सप्लोरर

5 मशहूर क्रिकेटर जिन्हें मैच फिक्सिंग के आरोप में क्रिकेट खेलने से किया गया बैन, जानिए कितने भारतीय लिस्ट में शामिल

वो 5 मशहूर क्रिकेटर्स जिनके विवादों ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया था. जानिए मैच फिक्सिंग से लेकर बॉल टैम्परिंग तक की पूरी कहानी.

क्रिकेट के मैदान पर ऐसे कई मौके आए जब खिलाड़ियों की गलतियों ने उनके करियर को गहरे संकट में डाल दिया. मैच फिक्सिंग, स्पॉट फिक्सिंग, बॉल टैम्परिंग और भ्रष्टाचार जैसे मामलों में कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का नाम सामने आया और उन्हें क्रिकेट से बैन कर दिए गया. इनमें से कुछ की वापसी हुई, जबकि कुछ का नाम हमेशा के लिए विवादों से जुड़ गया. आइए जानते हैं ऐसे 5 बड़े क्रिकेटर्स के बारे में जिन्हें क्रिकेट खेलने से बैन झेलना पड़ा था.

हीथ स्ट्रीक- जिम्बाब्वे

बैन अवधि- 8 साल

कारण- आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज हीथ स्ट्रीक को 2021 में 8 साल के लिए बैन किया गया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने एक संदिग्ध सट्टेबाज को टीम से जुड़ी अंदरूनी जानकारी दी थी, बदले में उन्हें बिटकॉइन, गहने और अन्य महंगे तोहफे मिले थे. हालांकि उन्होंने मैच फिक्सिंग नहीं की, लेकिन ऐसी किसी भी बात को बताना भी ICC के नियमों के खिलाफ है.

सलमान बट्ट- पाकिस्तान

बैन अवधि- 10 साल (5 साल निलंबित)

कारण-  स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल, 2010

2010 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के तत्कालीन कप्तान सलमान बट्ट ने जानबूझकर नो-बॉल फिंकवाने के लिए सट्टेबाजों से पैसा लिया था. इस घोटाले में मोहम्मद आमिर और साथी खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ भी शामिल थे. उन्हें 10 साल का बैन मिला, जिसमें 5 साल की सजा कम कर दी गई थी, साथ ही उन्हें ब्रिटेन की जेल में भी सजा काटनी पड़ी थी.

एस. श्रीसंत- भारत

बैन अवधि- 7 साल

कारण- आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग

भारत को 2007 का T20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले तेज गेंदबाज श्रीसंत को आईपीएल 2013 के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में उम्रभर के लिए बैन कर दिया गया था. हालांकि अदालत द्वारा उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था, लेकिन BCCI ने उनका बैन 7 साल तक लागू रखा, जो 2019 में जाकर खत्म हुआ था.

डेविड वॉर्नर - ऑस्ट्रेलिया

बैन अवधि- 1 साल

कारण- बॉल टैम्परिंग स्कैंडल, 2018

साउथ अफ्रीका दौरे पर खेले गए टेस्ट मैच में डेविड वॉर्नर ने साथी खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ (सैंडपेपर से स्क्रैच करने) के लिए उकसाया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर को इसमे दोषी पाया और उन्हें 1 साल के लिए बैन कर दिया गया था. साथ ही, उन पर आजीवन किसी भी टीम की कप्तानी की भूमिका से प्रतिबंध लगा दिया गया था.

स्टीव स्मिथ- ऑस्ट्रेलिया

बैन अवधि- 1 साल

कारण- बॉल टैम्परिंग स्कैंडल, 2018

उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे स्टीव स्मिथ ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि उन्हें बॉल टैम्परिंग की योजना के बारे में पूरी जानकारी थी लेकिन उन्होंने फिर भी उसे नहीं रोका था. इस मामले में स्मिथ को एक साल का बैन और दो साल की कप्तानी से रोक लगा दी गई थी. हालांकि, उन्होंने वापसी की और फिर से टीम के अहम खिलाड़ी बनकर उभरे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget