एक्सप्लोरर

BCCI अध्यक्ष पद के 3 सबसे बड़े दावेदार, कौन लेगा रोजर बिन्नी की जगह? यहां जानें

BCCI New President: रोजर बिन्नी ने 70 साल की उम्र पार कर ली है, इसलिए नियमानुसार उन्हें बीसीसीआई का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा. जानिए कौन बन सकता है नया अध्यक्ष.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में उठापटक का माहौल बना हुआ है. कई सारे पदों पर नई नियुक्ति हो सकती है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में प्रेसिडेंट का पद है. दरअसल नियमों के मुताबिक 70 साल उम्र हो जाने के कारण रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक दिग्गज क्रिकेटर को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। यहां उन 3 नामों पर नजर डालिए, जो नए BCCI अध्यक्ष बन सकते हैं.

साल 2022 में रोजर बिन्नी की BCCI के 40वें प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्ति हुई थी. उनसे पहले 2019-2022 तक सौरव गांगुली अध्यक्ष पद पर काबिज रहे थे. अब सवाल है कि बीसीसीआई के 41वें प्रेसिडेंट कौन बनेंगे.

1. राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला को क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में कई सालों का अनुभव है. 2015 में IPL के चेयरमैन रहे, और दिसंबर 2020 से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष पद पर बने हुए हैं. उनका क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन और राजनीति में खूब सारा अनुभव उन्हें BCCI अध्यक्ष पद के लिए सबसे बड़े दावेदारों में से एक बना रहा है.

2. राकेश तिवारी

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी को भी बीसीसीआई अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. राकेश तिवारी साल 2019 से ही बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पद पर विराजमान हैं. उन्हें भी राजनीति और क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में अच्छा खासा अनुभव है.

3. संजय नाईक

संजय नाईक अभी महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर विराजमान हैं. राज्य स्तर पर उनके काम को बहुत सराहा जाता है. क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में उनका बैकग्राउंड और अनुभव उनके बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की संभावनाओं को प्रबल बना रहा है.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget