एक्सप्लोरर

बॉल टेम्परिंग के यह पांच मामले जिसने क्रिकेट में मचा दी थी खलबली

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे सभी हैरत में पड़ गए. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट बॉली टैंपरिंग (गेंद से छेड़छाड़) करते पाए गए.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे सभी हैरत में पड़ गए. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट बॉली टैंपरिंग (गेंद से छेड़छाड़) करते पाए गए. ब्रेनक्रॉफ्ट को मैच के दौरान अपने पैंट से कोई पीले रंग की वस्तु निकालते हुए देखा गया था. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया है.

बॉल टेम्परिंग के यह पांच मामले जिसने क्रिकेट में मचा दी थी खलबली

 

बॉल टैंपरिंग के ये मामला कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी इस जेंटलमैन खेल में बॉल टेंपरिंग का दाग खिलाड़ियों पर लगाते रहा है.

ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेंपरिंग की, लेकिन ऐसा नहीं है कि अफ्रिकी टीम दूध की धुली हो. पिछले पांच सालों में साउथ अफ्रीक के तीन खिलाड़ी ऐसे ही घटनाओं में गुनहगार साबित हुए हैं जिसमें से एक नाम उनके कप्तान फाफ डू प्लेसिस का भी है.

फाफ 2016 में होबार्ट टेस्ट के दौरान मिठी टॉफी खाकर उसके पानी का इस्तेमाल बॉल चमकाने में करते पाए गए थे. आईसीसी ने फाफ को इसके लिए दोषी पाए गए थे. उन पर मैच फीस का 100 फीसदी का जुर्माना लगाया था.

बॉल टेम्परिंग के यह पांच मामले जिसने क्रिकेट में मचा दी थी खलबली

 

डु प्लेसिस पर दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ 2013 के मुकाबले में गेंद की स्थिति बदलने के लिए किसी विदेशी ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था. वो अपने ट्राउज़र की जेब की चेन से बॉल को दूसरी दिशा में रगड़ते पाए गए थे जिसके लिए उनपर 50 फीसदी का जुर्माना लगाया गया था.

इसके अलावा एक साल बाद सॉउथ अफ्रीका के वर्नोन फिलांडेर अपनी उंगलियों और अंगूठे से बॉल को स्क्रैच करने को लेकर दोषी पाए गए थे.

साल 2006 में पाकिस्तान और इंग्लैड के बीच हुए मुकाबले में बेहद नाटकीय चीज़ें देखने को मिली थीं. इस मैच में अंपायर डैरेल हेयर और बिली डॉक्ट्रोव ने ये कहते हुए इंग्लैंड को पांच पैनल्टी रन दे दिए कि पाकिस्तान ने बॉल टेंपरिंग की है. इस फैसले का विरोध करते हुए टी ब्रेक के बाद कप्तान इंजमाम उल हक ने मैदान पर आने से इंकार कर दिया. जिसके बाद अंपायर्स ने इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया था. बाद में आईसीसी ने पाकिस्तान पर लगे इस आरोप को वापिस ले लिया और मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया.

बॉल टेम्परिंग के यह पांच मामले जिसने क्रिकेट में मचा दी थी खलबली

 

बॉल टेंपरिंग के मामले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी एक मैच का बैन झेलना पड़ चुका है. साल 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सचिन को बॉल की सीम को घिसते हुए पाया गया था, लेकिन वो सिर्फ घास हटा रहे थे. इस मामले में अंपायर माइक डेनिस ने सचिन पर एक मैच का बैन लगाया था.

इस घटना के बाद इंडियन फैंस ने अंपायर डेनिस पर नस्लवाद का आरोप लगाया. बाद में आईसीसी ने तेंडुलकर को आरोप मुक्त कर दिया. लेकिन तीसरे टेस्ट मैच का टेस्ट दर्जा रद्द कर दिया गया क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने डेनिस को मैच रेफरी के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.

बॉल टेम्परिंग के यह पांच मामले जिसने क्रिकेट में मचा दी थी खलबली

 

साल 1994 में इंग्लैंड के कप्तान माइक एथरटन बॉल टेंपरिंग के दोषी पाए गए. उनको अपनी जेब से कुछ निकालकर बॉल पर रगड़ते देखा गया था, लेकिन एथरटन ने इन आरापों से इंकार किया और कहा था कि वो बस जेब से धूल निकालकर अपने हाथ को सूखा रखने की कोशिश कर रहे थे. उनपर टेंपरिंग का चार्जेस तो नहीं लगाए गए लेकिन धूल के बारे में मैच रेफरी को जानकारी नहीं देने के लिए उनपर दो हजार यूरो का जुर्माना लगाया गया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget