एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, पुजारा पर रहेंगी नज़रें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जनवरी से सिडनी में तीसरा टेस्ट खेला जाएगा. इस टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा, डेविड वॉर्नर और नाथन ल्योन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गई है. एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में हार मिलने के बाद भारत ने मेलबर्न में शानदार वापसी की और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब दोनों टीमें सात जनवरी को सिडनी में आमने-सामने होंगी. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बन सकते हैं. आइये एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जो सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट के दौरान बन सकते हैं.

42 साल बाद सिडनी में जीत हासिल कर सकता है भारत

बता दें कि भारत ने सिडनी में आखिरी बार 1978 में टेस्ट मैच जीता था. ऐसे में टीम इंडिया 42 साल बाद यहां जीत हासिल कर सकती है. भारत ने अब तक सिडनी में कुल 12 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ एक जीत मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने यहां भारत के खिलाफ पांच जीत दर्ज की हैं.

इस मुकाम को हासिल करने वाले 11वें भारतीय बन सकते हैं चेतेश्वर पुजारा

सिडनी में 97 रन बनाकर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज़ बन सकते हैं. अब तक 79 टेस्ट में पुजारा ने 5,903 रन बनाए हैं. हालांकि, पिछले दो टेस्ट मैचों में पुजारा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, लेकिन सिडनी की पिच उन्हें सूट कर सकती है.

नाथन ल्योन छू सकते हैं 400 का आंकड़ा

ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन ने 98 टेस्ट में 394 विकेट लिए हैं. ऐसे में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वब छह विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर सकते हैं. अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो गए तो टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले विश्व के छठे गेंदबाज बन जाएंगे. वहीं ल्योन से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ दो गेंदबाज ही टेस्ट में 400 विकेट ले सके हैं.

इस कीर्तिमान को अपने नाम कर सकते हैं डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर का सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलना तय माना जा रहा है. वॉर्नर को सिडनी का मैदान काफी पसंद है. यहां वह 66.54 की औसत के साथ 732 रन बना चुके हैं, जिसमें चार शतक भी शामिल हैं. अगर वॉर्नर भारत के खिलाफ भी यहां एक शतक लगा देते हैं, तो वह सिडनी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें- 

Video: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मारा इतना लंबा छक्का, स्टेडियम से दूर घर में गिरी गेंद

Ind vs Aus: सिडनी टेस्ट के लिए दर्शकों की संख्या में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 25 प्रतिशत फैंस ही आ सकेंगे स्टेडियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget