एक्सप्लोरर

रिटायरमेंट को लेकर युवराज की मां ने पहली बार दिया बयान, कहा- 'ये ऐसा पल जिससे कोई खिलाड़ी कभी बच नहीं सकता'

युवराज की मां शबनम ने एक इवेंट के दौरान कहा कि युवराज और भी क्रिकेट खेलना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा पल सभी क्रिकेटर्स की जिंदगी में आता है.

युवराज सिंह को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए अभी एक साल भी नहीं हुए हैं लेकिन इस पूर्व खिलाड़ी के लिए ये पल काफी पहले आ चुका था. ये शब्द युवराज की मां शबनम सिंह के हैं. ऑल राउंडर युवराज सिंह साल 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो थे. युवराज ने जून 2019 में क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान किया. उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2017 में खेला था. युवराज सिंह की मां ने अब युवराज के रिटायरेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. शबनम सिंह ने कहा कि, '' रिटायरमेंट वाला ये पल युवराज की जिंदगी में डेढ़ साल पहले ही आ चुका था और युवराज को पता था कि उन्हें इस बात पर यकीन करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि ये ऐसा पल है जिससे कोई खिलाड़ी कभी बच नहीं सकता. युवराज सिंह ने चैरिटी फाउंडेशन के लिए काफी कुछ किया है इसमें स्पोर्ट्स और फैशन शामिल है. ऐसे में युवराज सिंह के लिए ये सबकुछ अचानक से स्विच करना काफी आसान था.'' शबनम सिंह ने आगे कहा कि, '' युवराज फिलहाल एक दम शांत हैं और बहुत ही खुश हैं. वो दूसरे खेल, खेल रहे हैं. वो अब टेनिस और गोल्फ भी खेल रहे हैं. वो सब जगह हैं. उन्होंने आगे कहा कि, युवराज अलग अलग लीग्स में हिस्सा ले रहे हैं. जिसमें सबसे नया है अबु धाबी टी10.'' युवराज की मां ने आगे कहा कि युवराज और भी क्रिकेट खेलना चाहते थे. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. ऐसा हर क्रिकेटर के साथ होता है और ये एकदम नॉर्मल है. युवराज ने इस चीज को माना और आगे बढ़े. बता दें कि ये सभी बातें युवराज की मां ने एक इवेंट में कहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget