एक्सप्लोरर

भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को तीन विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज किया अपने नाम

भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को पांच मैचों की अनौपचारिक सीरीज के आखिरी मैच में तीन विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया.

विशाखापट्टनम: भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को पांच मैचों की अनौपचारिक सीरीज के आखिरी मैच में तीन विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 44.2 ओवर में 173 रन पर ढेर हो गई. भारत ने इसके जवाब में 32.1 ओवर में सात विकेट पर 174 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज जॉर्ज वर्कर (39) और कप्तान हेनरी निकोल्स (42) के अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का जमकर सामना नहीं कर पाया. कीवी पारी के 24वें ओवर में बासिल थंपी हैट्रिक लेने से चूक गये. ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर उन्होंने वर्कर और टॉम ब्लुंडेल (शून्य) के विकेट चटकाने के बाद पांचवीं गेंद पर टिम सेफर्ट(शून्य) को आउट कर न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 98 रन कर दिया.

निकोल्स ने आठवें विकेट के लिये टोड एस्लट (22) के साथ 43 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया. थंपी के तीन विकेट के अलावा शहबाज नदीम और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट चटकाये. शर्मा और ठाकूर को एक-एक विकेट मिला.

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय की शुरुआत बेहद खराब रही. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारत के 30 रन तक प्रशांत चोपड़ा, अंकित बावने, ऋषभ पंत और दीपक हुड्डा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. अभिमन्यु ईश्वरन (49) ने हालांकि एक छोर संभाले रखा. उनका साथ देने के लिये आए बाबा अपराजित(18) ने स्कोर को 82 तक पहुंचाया. थोड़ी देर बाद लॉकी फर्ग्यूसन (24 रन पर तीन विकेट) ने ईश्वरन को भी आउट कर टीम को फिर से संकट में डाल दिया लेकिन शर्मा और ठाकुर की जोड़ी ने टीम को संकट से उबार जीत दिलाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
पिछली 5 टी20 सीरीज में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा? जानें किसका रहा दबदबा
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget