एक्सप्लोरर

AUS vs SA: 'खुश हूं कि टॉस हार गया', मैच जीतने के बाद ऐसा क्यों बोले प्रोटियाज कप्तान?

SA vs AUS: वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था.

Temba Bavuma on Toss: वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ मुकाबला जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावूमा ने एक अजीब बात कही. उन्होंने कहा कि खुश हूं कि मैं टॉस हार गया क्योंकि सभी चीजों ने हमारे पक्ष में काम किया. बावूमा ने इसके बाद क्विंटन डिकॉक और कगिसो रबाडा के परफॉर्मेंस की सराहना की और एक टीम के तौर पर प्रदर्शन में और सुधार की जरूरत की तरफ भी इशारा किया.

यहां बावूमा का टॉस पर किया गया कमेंट सबसे अहम रहा. यह कमेंट असल में टॉस पर नहीं बल्कि पिच को लेकर था. दरअसल, टॉस के वक्त ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका कप्तान इस बात को लेकर असमंजस में थे कि लखनऊ के एकाना स्टेडियम की पिच पर पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला होगा या गेंदबाजी. दोनों कप्तान लखनऊ की इस मिस्ट्री पिच को पढ़ नहीं पा रहे थे. टॉस के वक्त इन दोनों कप्तानों ने खुद यह बात कही थी.

लखनऊ की मिस्ट्री पिच
लखनऊ की पिच इस पूरे साल बेहद विवादों में रही है. IPL 2023 के दौरान यह सबसे खराब पिच कही गई. असमान गति और बाउंस के कारण इस पर एक-एक रन बनाना मुश्किल रहा था. वर्ल्ड कप के पहले ही इस पिच को नए सिरे से तैयार किया गया था. ऐसे में पैट कमिंस और तेम्बा बावूमा यह फैसला नहीं ले पा रहे थे कि आखिर टॉस जीतने पर उन्हें पहले क्या करना चाहिए. आखिरी में जब पैट कमिंस ने टॉस जीता तो पहले गेंदबाजी का फैसला ले लिया. यह फैसला दक्षिण अफ्रीका के लिए फायदे का सौदा रहा. दरअसल, पहली पारी के दौरान पिच पर बल्लेबाजों को ज्यादा तकलीफ नहीं हुई, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा तो यहां गेंदबाज हावी होते गए. 

जीत के बाद क्या बोले तेम्बा बावूमा?
बावूमा ने कहा, 'इस पिच पर 290 तक का स्कोर भी जीत के लिए काफी था. खुश हूं कि मैं टॉस हार गया क्योंकि सभी चीजों ने हमारे पक्ष में काम किया. क्विंटन को क्रेडिट दिया जाना चाहिए. उन्होंने बढ़िया पारी खेली. हमने बल्ले के साथ लगभग परफेक्ट खेल दिखाया. और फिर गेंद के साथ हमने हर क्षेत्र में बेहतर काम किया. कगिसो रबाडा की तीव्रता और फिर स्पिनर्स ने अपना काम बखूबी किया.' 

दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत
इस मुकबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 311 रन का एक अच्छा स्कोर खड़ा किया. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 177 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह प्रोटियाज टीम ने यह मुकाबला 134 रन के बड़े अंतर से जीता.

यह भी पढ़ें...

Photos: वर्ल्ड कप 2023 में दम दिखा रहे हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 के ये टॉप प्लेयर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget