एक्सप्लोरर

विंडीज दौरे के लिए नए चेहरों को मिल सकता है मौका, धोनी को दिया जाएगा आराम

विंडीज दौरे पर जिन नए चेहरों को मौका मिल सकता है, उनमें दीपक चाहर, खलील अहमद, नवदीप सैनी और आवेश खान शामिल हैं. स्पिनरों में राहुल चाहर, मयंक मारकंडे और श्रेयस गोपाल भी भारतीय टीम में अपनी जगह पा सकते हैं.

एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति तीन अगस्त से शुरू होने जा रही आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए कुछ नए चेहरों को भारतीय क्रिकेट टीम में मौका दे सकती है. विंडीज दौरे के लिए टीम का चयन 19 जुलाई को होगा. आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार कर बाहर होने के बाद भारतीय टीम अब अमेरिका और वेस्टइंडीज में तीन से 14 अगस्त तक तीन टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

भारतीय टीम एंटिगुआ और जमैका में दो टेस्ट मैच भी खेलेगी. इस दौरे से कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है.

इसके अलावा महेंद्र सिह धोनी को भी आराम दिए जाने की उम्मीद है. धोनी को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ रही है कि वह अब संन्यास ले सकते हैं, लेकिन कोहली और बीसीसीआई ने अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

विंडीज दौरे पर जिन नए चेहरों को मौका मिल सकता है, उनमें दीपक चाहर, खलील अहमद, नवदीप सैनी और आवेश खान शामिल हैं. चाहर ने आईपीएल में इस बार 17 मैचों में 22 विकेट लिए थे जबकि खलील के खाते में 19 विकेट थे.

स्पिनरों में राहुल चाहर, मयंक मारकंडे और श्रेयस गोपाल भी भारतीय टीम में अपनी जगह पा सकते हैं. बल्लेबाजी में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है. गिल ने आईपीएल में 296 रन बनाए थे.

टेस्ट सीरीज 22 अगस्त से शुरू होगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत भी होगी. कोहली और बुमराह के टेस्ट में लौटने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget