एक्सप्लोरर

Team India New Coach: तो क्या राहुल द्रविड़ फिर से बन सकते हैं टीम इंडिया के हेड कोच? जय शाह ने दिया जवाब

Rahul Dravid Head Coach: टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है. टीम इंडिया ने उनकी कोचिंग में दमदार प्रदर्शन किया है.

Rahul Dravid Head Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नए हेड कोच के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खुलासा किया है कि नए हेड कोच को लेकर जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी. टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है. इस साल जून तक ही कार्यकाल संभालेंगे. लेकिन इसके बाद नए दिग्गज को कमान सौंपी जा सकती है. हालांकि द्रविड़ फिर से कोच बन सकते हैं. इसको लेकर भी प्रतिक्रिया सामने आयी है.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक जय शाह ने हेड कोच को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में खत्म हो जाएगा. लेकिन अगर वे चाहें तो फिर से इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. वे इसको लेकर पूरी तरह से स्वतंत्र हैं. टीम इंडिया के नए कोचिंग स्टाफ जैसे बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच का सिलेक्शन नए हेड कोच की राय के बाद ही किया जाएगा. अभी यह भी नहीं कह सकते कि नया हेड कोच कौन होगा. यह एक विदेशी भी हो सकता है.''

हर फॉर्मेट के लिए अलग कोच रख सकती है बीसीसीआई -

टीम इंडिया में नया कोचिंग पैटर्न लागू किया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने हर फॉर्मेट के लिए अलग कोच रखने को लेकर विचार कर रही है. फिलहाल यह सिस्टम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपना रखा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इस नियम को फॉलो कर रहा है. लिहाजा अब टीम इंडिया में यह सिस्टम आ सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

द्रविड़ का पहले भी बढ़ाया गया था कार्यकाल -

द्रविड़ को नवंबर 2021 में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था. इसके बाद उनका विश्व कप 2023 के बाद कार्यकाल खत्म हो गया था. हालांकि इसके बाद उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया था. द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया है. उसने विश्व कप 2023 में फाइनल तक का सफर दय किया था.

यह भी पढ़ें : PBKS vs RCB: धर्मशाला में औंधो मुंह गिरी पंजाब किंग्स, ये रहे बैंगलोर के खिलाफ हार के बड़े कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget