एक्सप्लोरर

PBKS vs RCB: धर्मशाला में औंधो मुंह गिरी पंजाब किंग्स, ये रहे बैंगलोर के खिलाफ हार के बड़े कारण

PBKS vs RCB IPL 2024: विराट कोहली की दमदार पारी पंजाब किंग्स पर भारी पड़ गई. इसके बाद पंजाब के खिलाड़ी बैटिंग में कुछ खास नहीं कर सके.

PBKS vs RCB IPL 2024: पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 241 रन बनाए. इसके जवाब में पंजाब की टीम 181 रन ही बना पायी. पंजाब किंग्स इस हार के साथ ही आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. पंजाब की हार के कुछ अहम कारण रहे. इनमें सबसे बड़ा कारण विराट कोहली बने. पंजाब की टीम कोहली को सही समय पर आउट नहीं कर पायी.

पंजाब की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी. लेकिन टीम इसे भुना नहीं पायी. पंजाब ने आरसीबी को पहला झटका तीसरे ओवर में ही दे दिया था. फाफ डु प्लेसिस 9 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद विल जैक्स पांचवें ओवर में आउट हुए. लेकिन इसके बाद कोहली और रजत पाटीदार के बीच बड़ी साझेदारी बन गई. पाटीदार ने 23 गेंदों में 55 रन बनाए. वहीं कोहली ने 47 गेंदों में 92 रन बनाए. कोहली और पाटीदार की यह साझेदारी पंजाब की हार में अहम रही. 

पंजाब की टीम कोहली को सही समय पर आउट नहीं कर पायी. कोहली और पाटीदार के बाद दिनेश कार्तिक ने भी बल्ला चलाया. उन्होंने 7 गेंदों में 18 रन बनाए. इस दौरान 1 चौका और 2 छक्के लगाए. कार्तिक का स्ट्राइक रेट 257.14 रहा.

पंजाब का बॉलिंग अटैक फ्लॉप साबित हुआ. सैम करन ने 3 ओवरों में 50 रन देकर 1 विकेट लिया. राहुल चाहर ने 3 ओवरों में 47 रन लुटाए. अर्शदीप सिंह ने 3 ओवरों में 41 रन देकर 1 विकेट लिया. हर्षल पटेल को 3 विकेट मिले. लेकिन उन्होंने 4 ओवरों में 38 रन दे दिए.

अगर आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें कोलकाता नाइट राइडर्स टॉप पर है. पंजाब के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी के 10 पॉइंट्स हो गए हैं. आरसीबी पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर है. उसने प्लेऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा है. पंजाब की बात करें तो वह पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है. पंजाब प्लेऑफ से बाहर हो गई है.

यह भी पढ़ें : Watch: कोहली के 'रॉकेट थ्रो' ने पंजाब किंग्स को चौंकाया, देखें कैसे शशांक हुए रन आउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget