एक्सप्लोरर

मेलबर्न में छाए टीम इंडिया के जांबाज, किसी एक विदेशी ग्राउंड पर सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड बनाया

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. टीम इंडिया के लिए मेलबर्न की जीत बेहद ही खास है क्योंकि इस मैच में टीम इंडिया विराट कोहली के बिना ही मैदान पर उतरी थी.

मेलबर्न: मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. 70 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल 35 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 27 रन की पारी खेली. गिल ने 36 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए जबकि रहाणे ने 40 गेदों पर तीन चौके लगाए. ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में भारत को 8 विकेट से ही हराकर सीरीज में लीड ली थी लेकिन अब भारत ने उसी अंतर से जीत हासिल करते हुए हिसाब बराबर कर लिया है.

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एक बेहद रोचक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. मेलबर्न टीम इंडिया के लिए ऐसा मैदान बन गया है जहां विदेश धरती पर किसी एक ग्राउंड में भारत ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं. भारतीय टीम ने अब तक मेलबर्न में कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं, इनमें चार में जीत दर्ज की है.

इसके बाद नंबर आता है श्रीलंका के एसएससी कोलंबो मैदान का, यहां भारत ने कुल 9 मैच खेले और तीन में जीत दर्ज की. वहीं पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय रणबाकुंरों ने 13 मैच खेले और तीन में जीत दर्ज की. चौथे नंबर पर है जमैका का किंग्स्टन, यहां पर भी भारतीय टीम ने 13 मैच खेले और तीन में जीत दर्ज की.

जानिए मैच का हाल....कैसे भारत ने अपनी झोली में डाली जीत भारतीय गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समेट दी. मेजबान टीम ने चौथे दिन 37.1 ओवरों का सामना करते हुए 67 रन बनो. मेजबान टीम ने तीसरे दिन स्टम्प्स तक छह विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे.

भारत ने पहली पारी के आधार पर 131 रनों की बढ़त ली थी. ऐसे में स्टम्प्स तक मेजबानों को दो रन की लीड मिल चुकी थी. तीसरे दिन स्टम्प्स तक कैमरून ग्रीन 17 और पैट कमिंस 15 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. ग्रीन शानदार पारी खेलने के बाद 45 के निजी योग पर आउट हुए जबकि कमिंस ने 22 रन बनाए. इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की.

मिशेल स्टार्क 14 रनों पर नाबाद लौटे जबकि नेथन लायन ने तीन रन बनाए. जोस हेजलवुड को रविचंद्रन अश्विन ने 10 के निजी योग पर बोल्ड किया. इसी के साथ लंच की घोषणा हुई थी. भारत की ओर से सिराज ने तीन सफलता हासिल की जबकि जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए. उमेश यादव, जो अब चोटिल हैं को एक सफलता मिली.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहाणे ने जड़ा दमदार शतक, सुनील गावस्कर ने कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget