एक्सप्लोरर

World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया को इंग्लैंड जल्दी रवाना होना पड़ सकता है, ये है वजह 

न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथैम्प्टन में 18 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड थोड़े पहले रवाना हो सकती है. कोविड -19 महामारी की वजह से लगे ट्रैवल बैन के बीच टीम मई के अंतिम सप्ताह तक रवाना हो सकती है.   

भारतीय क्रिकेट टीम साउथैम्प्टन में 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड थोड़े पहले रवाना हो सकती है. टीम के जून के पहले सप्ताह में इंग्लैंड के लिए रवाना होने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण लगे ट्रैवल बैन के बीच टीम मई के अंतिम सप्ताह तक रवाना हो सकती है.
  
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के आईपीएल के पूरा होने के बाद एक चार्टर्ड विमान से यूके जाने की उम्मीद थी. हालांकि कई खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है. 

यूके सरकार और क्रिकेट बोर्ड की चल रही बातचीत 
भारत के क्रिकेटरों की यूके की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यूके सरकार और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत चल रही है. ब्रिटिश सरकार ने 23 अप्रैल से भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए भारत को 'रेड लिस्ट' में डाल रखा है. यहां तक कि ब्रिटिश और आयरिश नागरिक के लिए इंग्लैंड आने पर होटल में क्वारंटीन रहना होगा.

बीसीसीआई को टीम की लिस्ट पहले देने के लिए कहा जा सकता है
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भारतीय टेस्ट टीम की लिस्ट सबमिट करने के लिए कहा जाएगा, जिसमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के बाद टेस्ट श्रृंखला के लिए खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और अधिकारी शामिल होंगे. भारतीय टीम 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी इंग्लैंड के खिलाफ वहां खेलेगी.  

दोनों क्रिकेट बोर्ड ब्रिटिश सरकार के साथ क्वारंटीन नियम बनाने के लिए बातचीच कर सकते हैं. 14 दिन की क्वारंटीन अवधि आवश्यक है लेकि  यह देखना होगा कि क्या उस अवधि के दौरान भारत के खिलाड़ियों को टैनिंग की अनुमति दी जाएगी.

दौरे के लिए जंबो टीम की हो सकती है घोषणा
बीसीसीआई  को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा थोड़े समय पहले  करनी पड़ सकती है ताकि सभी आवश्यक सरकारी परमिशन के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.  ऑस्ट्रेलिया के अपने दौरे की तरह  इंग्लैंड दौरे पर भी एक जंबो टीम जा सकती है.


यह भी पढ़ें
IPL 2021: अभी भारत में ही रहेंगे न्यूजीलैंड के सभी क्रिकेटर- मिल्स

IPL 2021: कोटला मैदान में सफाई कर्मचारी की मदद से सट्टेबाजी का अंदेशा, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget