एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया, 2019 में भी किया था 'क्लीन स्वीप', अद्भुत हैं आंकड़े

IND vs WI 2nd Test: पहली पारी में 183 की बढ़त लेने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी 24 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित की. इस तरह टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 365 रनों का लक्ष्य दिया.

India vs West Indies 2nd Test: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पांच विकेट और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया दूसरा टेस्ट जीतकर वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने की दहलीज़ पर है. इससे पहले 2019 में भी टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को उसके घर में क्लीन स्वीप किया था. 20 साल से भारतीय टीम वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. 

सिराज ने पहली पारी में करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज को 255 रन पर ऑलआउट करने में अहम भूमिका अदा की. इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 183 रन की बढ़त मिली. फिर टीम इंडिया ने 24 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाकर पारी घोषित की और कैरेबियाई टीम को 365 रनों का लक्ष्य दिया.

पांचवें दिन टीम इंडिया को लेने हैं आठ विकेट

इसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं. अब पांचवें दिन टीम इंडिया को वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के लिए आठ विकेट लेने होंगे. चौथे दिन स्टम्प्स के समय तेगनारायण चन्द्रपॉल 24 और जरमैन ब्लैकवुड 20 रन पर नाबाद लौटे. दोनों के बीच 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है. इससे पहले कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 28 और किर्क मैकेंजी 00 पर पवेलियन लौटे. दोनों को रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया. 

इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट पर 179 रन बनाकर घोषित की. इस तरह वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 365 रनों का लक्ष्य मिला. भारत के लिए दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ा. 

रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जबकि ईशान किशन 34 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे. रोहित ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए, वहीं ईशान के बल्ले से चार चौके और दो छक्के निकले. वेस्टइंडीज के लिए शेनन गेब्रियल और जोमेल वरिकन को 1-1 कामयाबी मिली. 

वहीं, इससे पहले भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया. मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में 5 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. 

वेस्टइंडीज में लगातार चार सीरीज जीत चुकी है टीम इंडिया

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में 2000 से अब तक पांच टेस्ट सीरीज खेली हैं. इसमें से चार सीरीज में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. बता दें कि वेस्टइंडीज में टीम इंडिया लगातार चार सीरीज जीत चुकी है. वेस्टइंडीज में 2006, 2011, 2016 और 2019 में टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज अपने नाम की. 

ये भी पढ़ें...

Watch: क्या पाकिस्तान ए के खिलाफ नो बॉल पर आउट हुए थे साई सुदर्शन? Emerging Asia Cup Final को लेकर छिड़ी बहस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget