एक्सप्लोरर

सिर्फ एक मैच में ही सिमट गया करियर, फिर कभी नहीं मिला मौका, जानिए इन 3 भारतीय बदकिस्मत क्रिकेटरों की कहानी

भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कभी कमी नहीं रही, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा और चयन नीतियों के चलते कई खिलाड़ी एक ही इंटरनेशनल मैच खेलकर टीम इंडिया से बाहर हो गए. आइए जानते हैं ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में

भारतीय क्रिकेट का इतिहास प्रतिभा और स्टार खिलाड़ियों से भरा पड़ा है. 93 साल की क्रिकेट यात्रा में भारत ने दुनिया को कई महान खिलाड़ी दिए, जिनकी बदौलत देश ने दो बार वनडे वर्ल्ड कप, दो बार टी20 वर्ल्ड कप और दो बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की, लेकिन इसी सफलता के बीच कई ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिन्हें भरपूर टैलेंट होने के बावजूद टीम इंडिया में दोबारा जगह नहीं मिल पाई. कुछ क्रिकेटर तो ऐसे भी रहे, जिन्होंने केवल एक ही इंटरनेशनल मैच खेला और फिर कभी ब्लू जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला. आइए जानते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में

पवन नेगी - एशिया कप में मिला सिर्फ एक मौका

ऑलराउंडर पवन नेगी ने 3 मार्च 2016 को एशिया कप में यूएई के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर में मात्र 16 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था. इस दौरान बल्लेबाजी करने का मौका उन्हें नहीं मिला क्योंकि भारत के टॉप ऑर्डर ने ही मैच जिता दिया था. हालांकि, यह उनका पहला और आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हुआ.

आईपीएल 2017 में 16 विकेट लेने के बावजूद नेगी को भारतीय टीम में दोबारा जगह नहीं मिली. उस समय टीम मैनेजमेंट ने अमित मिश्रा, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन पर ज्यादा भरोसा जताया था.

श्यूट बनर्जी - उम्र ने छीन लिया मौका

1949 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्यूट बनर्जी को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था. उन्होंने पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किए थे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा, 138 मैचों में 385 विकेट और 3715 रन, जिनमें 5 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं.
इसके बावजूद, उम्र ज्यादा होने की वजह से उन्हें आगे खेलने का अवसर नहीं दिया गया. उनका इंटरनेशनल करियर महज एक मैच तक ही सिमट गया.

फैज फजल - डेब्यू में नाबाद पचासा, फिर भी बाहर

फैज फजल ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और पहले ही मैच में नाबाद 55 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी. शानदार शुरुआत के बावजूद, उन्हें टीम में कभी दूसरा मौका नहीं दिया गया.

 घरेलू क्रिकेट में फजल का करियर बेहद सफल रहा. उन्होंने 138 फर्स्ट क्लास मैचों में 9184 रन, 41 की औसत और कई यादगार पारियां खेली. आईपीएल में भी वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे, लेकिन उम्र और सपोर्ट की कमी की वजह से उनका इंटरनेशनल सफर सिर्फ एक मैच तक ही सीमित रह गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget