एक्सप्लोरर

TEA 3rd Test Day 3 India vs Australia: जीत से चंद कदम दूर है टीम इंडिया

India vs Australia: मेजबान आस्ट्रेलिया यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को हार की तरफ बढ़ती दिख रही है.

मेजबान आस्ट्रेलिया यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को हार की तरफ बढ़ती दिख रही है. भारत द्वारा दिए गए 399 रनों के जबाव में आस्ट्रेलिया ने चायकाल तक अपने पांच विकेट 138 रनों पर ही खो दिए हैं.

उसे जीत के लिए अभी भी 261 रनों की दरकार है जबकि भारत को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त लेने के लिए पांच विकेट चाहिए.

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित की थी और आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ढेर कर दिया था. इस लिहाज से भारत दूसरी पारी में 292 रनों की बढ़त के साथ उतरा था. चौथे दिन के पहले सत्र में ही भारत ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित कर मेजबान टीम को विशाल लक्ष्य दिया.

आस्ट्रेलिया हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई. छह के कुल स्कोर पर ही उसने एरॉन फिंच (3) का विकेट खो दिया जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया. मार्कस हैरिस (13) रवींद्र जड़ेजा की गेंद पर शॉर्ट लेग पर मयंक अग्रवाल के हाथों लपके गए. पहले सत्र का अंत आस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 44 रनों के साथ किया.

दूसरे सत्र में उसे अपने दो भरोसेमंद बल्लेबाजों उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श से काफी उम्मीदें थी. यह दोनों भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते थे इसलिए आराम से खेल रहे थे. टीम का स्कोर 63 हो चुका था तभी ख्वाजा मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए. उन्होंने 59 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 33 रन बनाए.

ट्रेविस हेड ने मार्श का साथ दिया. इन दोनों ने भी शुरुआत अच्छी की. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़ लिए थे. इससे आगे इन दोनों की साझेदारी नहीं जा पाई. बुमराह ने 114 के कुल स्कोर पर मार्श को आउट किया. मार्श ने 72 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए.

मिशेल मार्श (10) बल्ले से एक बार फिर विफल रहे. उनका विकेट 135 के कुल स्कोर पर जड़ेजा ने लिया. चायकाल की घोषणा होने तक हेड 61 गेंदों पर दो चौके मार 29 रन बनाकर नाबाद हैं. उनके साथ कप्तान टिम पेन एक रन बनाकर खेल रहे हैं.

आस्ट्रेलिया की हार यहां से तय लग रही है. मैच बचाने के लिए उसे किसी चमत्कार की ही जरूरत है.

भारत के लिए अभी तक बुमराह और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए हैं. शमी के हिस्से एक विकेट आया है.

इससे पहले, भारत ने चेतेश्वर पुजारा (106), विराट कोहली (83), मयंक अग्रवाल (76) और रोहित शर्मा (नाबाद 63) की शानदार पारियों की मदद से विशाल स्कोर खड़ा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
IND vs ENG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget