एक्सप्लोरर

T20I Record: विकेटकीपर बल्लेबाजों की धमाकेदार पारी, जानिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

टी20 इंटरनेशनल में विकेटकीपर बल्लेबाजों ने कई बार बल्ले से कमाल दिखाया है.आइए जानते हैं किन विकेटकीपर बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

T20I Record: टी20 क्रिकेट का रोमांच ही अलग है. छोटे फॉर्मेट में बल्लेबाजों को शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने होते हैं. ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाजों की भूमिका और भी अहम हो जाती है. आमतौर पर विकेटकीपर विकेट के पीछे बड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन जब वे बल्ले से आग उगलते हैं तो विपक्षी टीम के लिए मैच पलटना मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं किन विकेटकीपर बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

ब्रेंडन मैकुलम - न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ पालेकेले में 123 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. 58 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212 से ज्यादा का रहा. यह रिकॉर्ड उन्हें अब भी सबसे खास विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार करता है.

मुहम्मद फहद - तुर्की

तुर्की के विकेटकीपर बल्लेबाज मुहम्मद फहद ने जुलाई 2025 में बुल्गारिया के खिलाफ सिर्फ 34 गेंदों पर 120 रन ठोक दिए थे. इस पारी में 10 चौके और 12 छक्के शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 352.94 रहा, जो टी20 इतिहास की सबसे विस्फोटक पारियों में से एक है.

फिल सॉल्ट - इंग्लैंड

इस लिस्ट में नंबर तीन पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट का नाम आता है. दिसंबर 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ तारोबा में उन्होंने 57 गेंदों पर 119 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 7 चौके और 10 छक्के शामिल थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 208.77 का रहा. फिल सॉल्ट इंग्लैंड के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार हैं.

मोहम्मद शहजाद - अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने 10 जनवरी 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ शारजाह में नाबाद 118 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने इस पारी में 67 गेंदों पर 10 चौके और 8 छक्के लगाए थे. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 176.11 का था. अफगानिस्तान के लिए यह पारी किसी भी बड़े मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती थी.

लेस्ली डनबार - सर्बिया

सर्बिया के विकेटकीपर बल्लेबाज लेस्ली डनबार ने जून 2022 में बुल्गारिया के खिलाफ सिर्फ 50 गेंदों पर 117 रन ठोक दिए थे. इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 234.00 रहा. यह पारी टी20 इंटरनेशनल में उनकी पहचान को मजबूत बनाने वाली रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget