एक्सप्लोरर

Waqar Younis Apologized: पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज Waqar Younis ने अपने बयान पर मांगी माफी, कही थी ये विवादित बात

Waqar Younis: वकार यूनुस ने कहा कि उन्होंने आवेश में आकर यह बात बोल दी थी. वह इसके लिए माफी मांगते हैं. उन्होंने एक न्यूज चैनल पर डीबेट के दौरान यह बात कही थी.

Waqar Younis Apologized: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस(Waqar Younis) ने टी20 वर्ल्ड कप-2021(T20 World Cup) में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के बाद एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान के मैदान पर नमाज पढ़ने को मैच का सबसे अच्छा लम्हा बताया था. इस बयान पर वकार का उनके देश में ही विरोध शुरू हो गया था. विवाद बढ़ता देख उन्होंने अब माफी मांग ली है.  

वकार यूनुस ने कहा कि उन्होंने आवेश में आकर यह बात बोल दी थी. वह इसके लिए माफी मांगते हैं. उन्होंने एक न्यूज चैनल पर डीबेट के दौरान यह बात कही थी. कई पूर्व क्रिकेटरों ने वकार यूनुस के बयान की कड़ी आलोचना की थी. वकार ने अपने माफी वाले ट्वीट में लिखा कि आवेश में आकर मैंने ऐसी बात कह दी. मैंने ऐसा कुछ कहा, जो मेरा कहने का मतलब नहीं था, जिससे काफी लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने आगे लिखा कि मैं इसके लिए माफी मांगता हूं, मेरा ऐसा मकसद बिल्कुल नहीं था, सच में गलती हो गई. खेल लोगों को रंग और धर्म से हटकर जोड़ता है.

अपने देश में ही घिर गए थे वकार 

वकार यूनुस अपने बयान के बाद अपने देश में ही घिर गए थे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने कहा कि जरा भी आश्चर्य नहीं हुआ. मैं अपने अनुभव से बता सकता हूं कि एक आदमी जो अपने देश की भाषाओं और शहरों के बारे में नस्लवादी है, वह आसानी से धार्मिक मतभेदों के बारे में इस तरह की नकारात्मक टिप्पणी कर सकता है. 

वकार के इस कमेंट को लेकर भारतीय कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा था कि मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वकार इसके लिए माफी मांगेंगे, हमें क्रिकेट जगत को जोड़ना है, ना कि धर्म के आधार पर इसको बांटना है.

ये भी पढ़ें- 

Harbhajan Singh and Mohammad Amir: Twitter पर भिड़े हरभजन और आमिर, भज्जी ने इस जवाब से कर दी बोलती बंद

Shoaib Akhtar ने दिया PTV स्पोर्ट्स से इस्तीफा, टीवी कार्यक्रम छोड़ बोले- बाहर निकलने को कहा गया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget