एक्सप्लोरर

IND vs ENG Semi-Final: क्या है दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी? महामुकाबले से पहले पढ़ें ये एनालिसिस

T20 WC 2nd Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज एडिलेड में खेला जाएगा. यहां इंग्लैंड और इंडिया आमने-सामने होगी.

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले जुलाई में यह दोनों टीमें टकराई थी, जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर पटखनी दी थी. हालांकि पिछले तीन महीनों में इन टीमों के खेलने के अंदाज और खिलाड़ियों की फॉर्म में बहुत कुछ बदला है. इस दौरान ये टीमें किसी विभाग में मजबूत हुई हैं तो कहीं-कहीं कमजोर भी हुई हैं. जानिए हाई वोल्टेज मैच से पहले दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी...

टीम इंडिया: फील्डिंग हो रही फ्लॉप, 2-3 बल्लेबाज ही चल रहे
फील्डिंग के मामले में भारतीय खिलाड़ी इस साल फ्लॉप ही रहे हैं. एशिया कप में टीम ने इसका खामियाजा भी भुगता था. अब वर्ल्ड कप में भी भारतीय प्लेयर्स ने कुछ आसान कैच टपकाए हैं और रन आउट के मौके भी गंवाए हैं. टीम की एक और कमजोर कड़ी बल्लेबाजी बनी हुई है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के ईर्द-गिर्द ही है. केएल राहुल भी कभी-कभी रन बना रहे हैं लेकिन उनमें नियमितता की कमी है.

टीम इंडिया: गेंदबाजी जबरदस्त, विराट और सूर्या दमदार
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई थी. लेकिन इस वर्ल्ड कप में यही टीम इंडिया का मुख्य हथियार बनी हुई है. भुवनेश्वर और अर्शदीप की स्विंग के सामने विपक्षी बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम नजर आए हैं. शमी और हार्दिक भी अपना काम मिडिल ओवर्स में बखूबी कर रहे हैं. उधर, बल्लेबाजी में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव  शानदार लय में हैं. ये दोनों बल्लेबाज लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं.

इंग्लैंड: मिडिल ऑर्डर हो रहा फेल, मार्क वुड की चोट ने बढ़ाई समस्या
टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचानी जाती है लेकिन इस बार इंग्लिश टीम इस मामले में बेरंग नजर आई है. इस वर्ल्ड कप में टीम के केवल दो बल्लेबाज ने 100+ रन बनाए हैं. जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की जोड़ी तो रन बना रही है लेकिन बेन स्टोक्स से लेकर हैरी ब्रुक, डेविड मलान और लिविंगस्टोन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के बल्ले खामोश पड़े हुए हैं. इसके साथ ही डेविड मलान का अनफिट होना और मार्क वुड की चोट ने इंग्लैंड खेमे की परेशानी बढ़ा दी है. मार्क वुड इस वर्ल्ड कप में दमदार गेंदबाजी कर रहे हैं. उनकी गैर मौजूदगी इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका होगी.

इंग्लैंड: टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार
इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में ज्यादातर ऑलराउंडर्स हैं. ऐसे में अगर एक या दो गेंदबाजों की पिटाई हो भी जाती है तो इंग्लैंड के पास गेंदबाजी के अन्य विकल्प होते हैं. इसी तरह बल्लेबाजी में भी यह टीम खुलकर खेल सकती है क्योंकि 9वें क्रम तक के खिलाड़ी बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं. वैसे, टीम की गेंदबाजी दुरुस्त है. फील्डिंग भी लाजवाब है.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG T20 WC Semifinal: कौन जीतेगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच? शाहिद अफरीदी ने दिया यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget