एक्सप्लोरर

T20 World Cup के लिए हो चुका है Team India का चयन, ओवल टेस्ट पर निर्भर है एलान

T20 World Cup: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन हो चुका है. लेकिन बीसीसीआई आधिकारिक एलान के लिए ओवल टेस्ट के नतीजे का इंतजार कर रहा है.

T20 World Cup: पांच साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होने जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन हो चुका है. लेकिन टीम का एलान आज शाम या फिर कल होगा. 

आईसीसी ने टीम का एलान करने के लिए 9 सितंबर की डेडलाइन तय की है. टीम इंडिया का एलान इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करता है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है मंगलवार को टीम इंडिया के एलान की संभावना अधिक है. लेकिन ओवल टेस्ट जल्दी खत्म होने की स्थिति में टीम का एलान आज भी हो सकता है.

बीसीसीआई से जुड़े एक सोर्स ने इनसाइड स्पोर्ट्स से कहा, ''टी20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का चयन हो चुका है. एलान ओवल टेस्ट पर निर्भर करता है. अगर मैच जल्दी खत्म होता है तो टीम का एलान सोमवार को कर दिया जाएगा, अगर ऐसा नहीं होता तो टीम का एलान मंगलवार को होगा.''

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए टीम चुनना आसान नहीं रहा है. आईपीएल की वजह से फिलहाल इंडिया में कई खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में बेहद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों के हाथ निराशा ही लग सकती है. पृथ्वी शॉ, सूर्याकुमार यादव, ईशान किशन और संजू सैमसन में से कोई दो खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर शार्दुल ठाकुर ने भी बतौर ऑलराउंडर अपना दावा ठोंक दिया है. हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी नहीं करने की स्थिति में शार्दुल ठाकुर कप्तान विराट कोहली के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं. 

Rohit Sharma और Cheteshwar Pujara का करवाया गया स्कैन, टीम इंडिया को लग सकता है तगड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget