एक्सप्लोरर

T20 World Cup: इंग्लैंड की टीम को लगेगा तगड़ा झटका, Ben Stokes रह सकते हैं वर्ल्ड कप से बाहर

T20 World Cup: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने क्रिकेट से दूरी बना रखी है. इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में स्टोक्स का खेलना तय नहीं है.

T20 World Cup: अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम को तगड़ा झटका लग सकता है. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स यूएई में होने वाले वर्ल्ड कप से दूरी बना सकते हैं. जुलाई से ही बेन स्टोक्स ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर क्रिकेट से दूरी बना रखी है. 

स्टोक्स ने कहा था कि वह क्रिकेट से दूर हो रहे हैं क्योंकि उन्हें मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना है. स्टोक्स भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं है और वह 19 सिंतबर से शुरू हो रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में भी शामिल नहीं होंगे.

डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टोक्स अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में शामिल होने क्या दुबई के लिए रवाना होंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि, उनके करीबी सूत्रों ने बताया है कि वह फिलहाल क्रिकेट के बारे में नहीं सोच रहे हैं. बेन स्टोक्स के टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने पर स्थिति जल्द ही साफ हो सकती है.

बेन स्टोक्स के लिए मुश्किल वक्त

टी20 विश्व के लिए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर है. इंग्लैंड के चयनकर्ता इस सप्ताह 15 सदस्यीय खिलाड़ी और तीन रिजर्व खिलाड़ियों के नाम घोषित करने को लेकर बैठक कर सकता है. टीम के बारे में घोषणा नौ सितंबर तक हो सकती है.

बता दें कि बेन स्टोक्स पहले भी मानसिक स्वास्थ्य की वजह से क्रिकेट से दूरी बना चुके हैं. पिछला एक साल बेन स्टोक्स के लिए बेहद मुश्किल रहा है. बेन स्टोक्स ने पिछले साल अपने पिता को कैंसर की वजह गंवा दिया था. बेन स्टोक्स ने पिछले साल भी अपने पिता की बिमारी की वजह से काफी समय तक क्रिकेट नहीं खेला था. स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली एशेज सीरीज का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर भी कुछ नहीं कहा जा सकता. 

Virat Kohli को महंगा पड़ सकता है Ashwin को बाहर रखना, The Oval में साबित हो सकते थे गेम चेंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
IND vs SL 2nd Test Live Score: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
Live: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget