एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: अब भी खुला है ग्रुप ए, पाकिस्तान-यूएसए समेत 4 टीमों के बीच टक्कर; जानिए सुपर-8 का समीकरण

T20 World Cup Super 8 Qualification Scenario: ग्रुप ए में भारत सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है. मगर अन्य 4 टीमों के पास अब भी क्वालीफाई करने का मौका है.

T20 World Cup Super 8 Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 ऐसे चरण में आ पहुंचा है, जहां हर एक मैच के साथ कोई टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर रही है तो कोई बाहर हो रही है. हाल ही में अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को एकतरफा अंदाज में हराकर सुपर-8 में जगह बनाई है. गौर किया जाए तो अन्य सभी ग्रुप में कम से कम एक टीम बाहर हो चुकी है, लेकिन ग्रुप ए की टेबल अब भी जटिल बनी हुई है. हालांकि भारत अपने सभी 3 मैच जीतने के बाद क्वालीफाई कर चुका है, लेकिन दूसरे स्थान के लिए अब भी चार टीमों के बीच जद्दोजहद जारी है. ग्रुप ए की खास बात यह है कि अभी इसकी चारों टीमों के पास क्वालीफाई करने का मौका है.

पाकिस्तान को क्या करना होगा

पाकिस्तान टीम अभी तक 3 मैचों में केवल एक जीत दर्ज कर सकी है. यह टीम अभी 2 अंकों के साथ ग्रुप ए की टेबल में तीसरे स्थान पर है. यदि पाकिस्तान को सुपर-8 में जाना है तो ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को हर हाल में हराना होगा. उसे यह भी उम्मीद करनी होगी कि यूएसए अपना अगला मैच आयरलैंड से हार जाए. पाकिस्तान केवल इन्हीं 2 आधार पर अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएगी क्योंकि उसका नेट रन-रेट दूसरे स्थान पर मौजूद यूएसए से बेहतर है.

यूएसए का समीकरण

मेजबान यूएसए की स्थिति स्पष्ट है कि उसे अपने आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड को हराना होगा. USA के अभी 4 अंक हैं और वह आयरलैंड को हरा पाती है तो सीधे तौर पर सुपर-8 में चली जाएगी. मगर हारने की स्थिति में यूएसए नेट रन-रेट के आधार पर अगर-मगर के फेर में फंस जाएगी. आयरलैंड से हारने पर उसे कामना करनी होगी कि अगर पाकिस्तान कैसे भी करके आयरलैंड से हार जाए.

कनाडा भी नहीं है बाहर

अब तक के प्रदर्शन के आधार पर कनाडा को ग्रुप ए की सबसे कमजोर टीम कहना गलत नहीं होगा, लेकिन उसने आयरलैंड को 12 रन से हराकर सबको स्तब्ध कर दिया था. कनाडा का अभी एक मैच बाकी है और टीम फिलहाल ग्रुप ए की टेबल में 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. यदि कनाडा को सुपर-8 में जाने की उम्मीद को जीवंत रखना है तो 15 जून को होने वाले मैच में भारत को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा.

आयरलैंड के पास भी मौका

आयरलैंड अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी है और अपने ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर है. ग्रुप ए की खासियत यही है कि सबसे निचले स्थान पर मौजूद टीम के पास भी सुपर-8 में जाने का मौका है. आयरिश टीम को अगले चरण में जाना है तो अगले दोनों मैचों में यूएसए और पाकिस्तान को बड़े अंतर हराना होगा क्योंकि उसका नेट रन-रेट बहुत कमजोर है. 4 अंक होने पर आयरलैंड टेबल में यूएसए के बराबर आ जाएगी. ऐसे में नेट रन-रेट के आधार पर सुपर-8 का फैसला होगा.

यह भी पढ़ें:

DANNI WYATT WEDDING: विराट कोहली संग शादी का देखा था सपना! अब समलैंगिक विवाह कर बटोरी सुर्खियां; देखें तस्वीरें

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget