एक्सप्लोरर

AUS vs Oman: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रनों से हराया, मार्कस स्टोइनिस ने गेंद और बल्ले से किया कमाल  

T20 World Cup 2024 AUS vs Oman: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत की. कंगारू टीम ने ओमान को 39 रनों से हरा दिया.

AUS vs Oman Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत की. पहले मुकाबले में मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रनों से हराया. ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में मार्कस स्टोइनिस ने अहम योगदान दिया. पहले स्टोइनिस ने बल्लेबाज़ी में कमाल करते हुए 186.11 के स्ट्राइक रेट से 67* रनों की धुंआधार पारी खेली और फिर बॉलिंग करते हुए 3 विकेट झटके. 

बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. पहली पारी के शुरुआती करीब 10 ओवर तक तो ओमान का बॉलिंग करने का फैसला कारगर दिखा, लेकिन फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों ने गियर बदला और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी शुरू कर दी. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए और ओमान को 165 रनों का टारगेट दिया. 

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान 20 ओवर में 9 विकेट पर 125 रन ही बना सकी. ओमान के लिए अयान खान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टोइनिस ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट झटके. 

ऐसी रही ओमान की पूरी पारी 

165 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने पहला विकेट पहले ही ओवर में प्रतीक आठवले के रूप में गंवा दिया, जो मिचेल स्टार्क गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए. फिर टीम ने दूसरा विकेट 5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कश्यप प्रजापति के रूप में खोया. कश्यप ने 16 गेंदों में 1 चौके की मदद से सिर्फ 7 रन बनाए.

इसके बाद छठे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान आकिब इलियास पवेलियन लौट गए. आकिब ने 18 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए. फिर टीम ने चौथा विकेट 8वें ओवर में जीशान मसूद (01) के रूप में गंवाया. फिर टीम को पांचवां झटका 12वें ओवर में ख़ालिद कैल के रूप में लगा, जो 12 गेंदों में 1 छक्के की मदद से सिर्फ 08 रन बना सके. 

ओमान के विकेट गंवाने का सिलसिला जारी रहा और टीम ने छठा विकेट 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर शोएब खान के रूप में गंवाया, जो बिना खाता खोले एडम जैम्पा का शिकार बने. फिर ओमान को सातवां झटका 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अयान खान के रूप में लगा, जिन्होंने 30 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए. इसके बाद 19वें ओवर में मेहरान खान 16 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और टीम ने 9वां विकेट 20वें ओवर में शकील अहमद के रूप में खोया. शकील ने 10 गेंदों में 1 चौका लगाकर 11 रन स्कोर किए. 

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने किया कमाल 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 3 ओवर में 19 रन खर्चे. इसके अलावा मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस और एडम जम्पा को 2-2 विकेट मिले. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs IRE: भारतीय टीम के सिलेक्शन में हो गई बड़ी चूक! आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget