एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कितनी तैयार है टीम इंडिया? एशिया कप के बाद खेलने हैं 11 मैच, सिर्फ इतने दिनों का मिलेगा ब्रेक

Indian Team: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी. इन दोनों सीरीज में भारतीय टीम अपना बेस्ट खेल दिखाना चाहेगी.

Indian Team Preparation for T20 World Cup: भारतीय टीम यूएई में चल रही एशिया कप 2022 से बाहर हो गई है. एशिया कप में आज भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना आखिरी मुकाबला खेल रही है. वहीं इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि अभी उनका ध्यान टी20 वर्ल्ड कप 2022 पर है. वहीं इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम क्या तैयारी है और टीम को इस बड़े टूर्नामेंट के पहले किन टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं. आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे.

एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया से होगी सीरीज
भारतीय टीम आज एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेल रही है. टीम इंडिया एशिया कप से बाहर हो चुकी है. ऐसे में आज इस मैच को वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. वहीं आज इस मैच के बाद भारतीय टीम को 11 दिन का ब्रेक मिलेगा. इस ब्रेक के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा करेगी. इस साल टी20 वर्ल्ड कप भी ऑस्ट्रेलिया में होना है. ऐसे में भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम रहेगी.

ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका से होगा मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप के ठीक पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलु सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के तीन दिन के गैप के बाद भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. साउथ अफ्रीका के लिए टीम इंडिया तीन टी20 और तीन वनड मुकाबला खेलेगी. इस सीरीज की शुरूआत 28 सितंबर से होगी.

वहीं ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका से सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना हो जाएगी. यहां पहुंचकर भारतीय टीम 17 और 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ दो वॉर्मअप मैच खेलेगी. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में भारत का 23 अक्टूबर को पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में होगा.

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज की शेड्यूल
पहला टी20 मैच (20 सितंबर) - मोहाली
दूसरा टी20 मैच (23 सितंबर) - नागपुर
तीसरा टी20 मैच (25 सितंबर) - हैदराबाद  

भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज शेड्यूल
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (तीन टी20 मैचों की सीरीज)
पहला टी20 मैच (28 सितंबर) - तिरुवनन्तपुरम
दूसरा टी20 मैच (2 अक्टूबर) - गोवाहाटी
तीसरा टी20 मैच (4 अक्टूबर) – इंदौर

वनडे सीरीज शेड्यूल
पहला वनडे मैच (6 अक्टूबर) - लखनऊ
दूसरा वनडे मैच (9 अक्टूबर) - रांची
तीसरा वनडे मैच (11 अक्टूबर) - दिल्ली

दो वॉर्म-अप मैच खेलेगी टीम इंडिया

अगले महीने शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए वार्म-अप मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है. यह मुकाबले 10 से 19 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल 15 वार्म-अप मैच रखे गए हैं. टीम इंडिया यहां दो वार्म-अप मैच खेलेगी. भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दूसरा मैच न्यूजीलैंड से होगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs AFG: टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से ठीक पहले इस गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री

Asia Cup: 'ऐसा कहीं लिखा नहीं कि मैं हर मैच में रन बनाऊंगा', खराब फॉर्म पर पाक कप्तान बाबर आजम का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget