एक्सप्लोरर

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में आज होगा महामुकाबला, जानें पिच का मिजाज और पॉसिबल प्लेइंग-11

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी. यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा.

IND vs PAK in T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम आज से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. पहले मैच में उसके सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम होगी. यह महामुकाबला (IND vs PAK) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आज दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. इस मैदान पर अब तक 15 टी20 मुकाबले हुए हैं. भारतीय टीम यहां तीन मैच खेल चुकी है, जबकि पाकिस्तान की टीम यहां पहली बार मैदान पर उतरेगी.   

पिच रिपोर्ट: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की बाउंड्री बड़ी है. यहां आज तक किसी भी मैच में 185 से ज्यादा रन नहीं बने हैं. आज के मैच में भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का स्कोर 160 के ईर्द-गिर्द रह सकता है. यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का सक्सेस रेट ज्यादा है. 15 मैचों में 9 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं.

मौसम का मिजाज: मैच के दौरान बारिश की 70% संभावना है. यानी मैच में बारिश लगभग तय है. संभव है कि मैच कम ओवर का हो. कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुके हैं कि वह कम ओवर के मैच के लिए भी तैयारी कर चुके हैं. 

हेड टू हेड रिकॉर्ड: भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 11 टी20 मुकाबले हुए हैं. इनमें भारतीय टीम को 7 जीत हासिल हुई है. वहीं पाक टीम के हिस्से 3 जीत आई है. एक मैच बेनतीजा रहा है. हालांकि पिछले एक साल में हुए तीन मुकाबलों में पाक टीम हावी रही है. पाक टीम को इस दौरान दो जीत मिली है.

कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान/शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह.

यह भी पढ़ें...

IND vs PAK in T20I: टी20 क्रिकेट में अब तक 11 बार हुई भारत-पाक की टक्कर, जानिए इन मुकाबलों से जुड़े 10 खास आंकड़े

IND vs PAK: अक्षर या अश्विन? जानें प्लेइंग-11 में कौन होगा टीम इंडिया का दूसरा स्पिनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget