एक्सप्लोरर

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका, दिनेश कार्तिक की टीम से हो सकती है छुट्टी

ZIM vs IND: मेलबर्न में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-12 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है.

India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम सुपर-12 में अपना आखिरी मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. यह मैच  रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकती है. दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में ऋषभ पंत को मौका दे सकते हैं. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो सकती है.

ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका
सुपर-12 के अपने आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकती है. दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा मेलबर्न में होने वाले इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर कर सकते हैं. वहीं उनके जगह पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

दिनेश कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अबतक बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. वह एक भी मुकाबले में अपने बल्ले से प्रभावित नहीं कर पाए हैं. ऐसे में कार्तिक के इसी खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर कर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है.

अक्षर पटेल के जगह हुड्डा को मिल सकता है मौका
ऋषभ पंत के अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम में दीपक हुड्डा को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. हुड्डा को अक्षर पटेल के जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा सेमीफाइनल के पहले दीपक हुड्डा को मौका देकर उन्हें मैच के लिए तैयार रखना चाहेंगे. हालांकि हुड्डा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में शामिल किया गया था पर वह उस मैच में शून्य पर आउट हो गए थे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतरा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

यह भी पढ़ें:

PAK vs BAN: करो या मरो मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 128 रनों का लक्ष्य, अफरीदी ने झटके 4 विकेट

SA vs NED: दक्षिण अफ्रीका की हार से भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास भी मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: भारत को मिली दूसरी सफलता, 2 विकेट गिरने से श्रीलंका बैकफुट पर
LIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, 2 विकेट गिरने से श्रीलंका बैकफुट पर
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget