एक्सप्लोरर

T20 लीग: चला प्रशांत का बल्ला, हरियाणा पर हिमाचल की रोमांचक जीत

हरियाणा के खिलाफ नॉर्थ ज़ोन सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के मुकाबले में प्रंशात ने नाबाद 99 रनों की पारी खेल टीम को रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

आईपीएल ऑक्शन के लिए प्रशांत की दावेदारी-  रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले हिमाचल प्रदेश के प्रशांत चोपड़ा का बल्ला अब टी 20 लीग में भी गर्जा है. हरियाणा के खिलाफ नॉर्थ ज़ोन सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के मुकाबले में प्रंशात ने नाबाद 99 रनों की पारी खेल टीम को रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.

मुकाबला पहले बराबरी पर खत्म हुआ लेकिन अंत में एक ओवर के एलिमिनेटर में हिमाचल को हरियाणा के खिलाफ जीत मिल गई.

फिरोजशाह कोटला पर खेले गये मैच में हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. प्रशांत आखिर में ओवर खत्म होने के कारण अपने करियर के पहले शतक से चूक गए लेकिन उनकी शानदार पारी तथा पारस डोगरा (नाबाद 47) और अंकुश बैंस (31) के उपयोगी योगदान से हिमाचल ने दो विकेट पर 194 रन बनाए. प्रशांत ने अपनी 64 गेंद की पारी में 11 चौके लगाए.

इसके जवाब में हरियाणा ने आठ विकेट पर 194 रन बनाकर मैच को बराबरी पर ला दिया. उसकी तरफ से पटेल ने 32 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 73 और राहुल तेवतिया ने 42 रन बनाए.

स्कोर बराबरी पर रहने के बाद एक ओवर के एलिमिनेटर का सहारा लिया गया. हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली तीन गेंदों पर ही दो विकेट गंवा दिए. तब तक उसने केवल दो रन बनाये थे. प्रशांत के चौके की मदद से हिमाचल प्रदेश ने तीन गेंदों पर जीत दर्ज कर ली.

उत्तर क्षेत्र के एक अन्य मैच में सेना ने जम्मू कश्मीर को 19 गेंद रहते हुए नौ विकेट से आसानी से हरा दिया.

जम्मू कश्मीर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर आउट हो गई. उसकी तरफ से इयानदेव सिंह ने सर्वाधिक 47 रन बनाए. सेना के लिए दिवेश पठानिया ने तीन विकेट लिए. रवि चौहान की नाबाद 86 रन की पारी तथा नकुल वर्मा (36) के साथ उनकी पहले विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी से सेना ने 16.5 ओवर में एक विकेट पर 130 रन बनाकर पूरे चार अंक हासिल किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG Test Day 2 Live Score: पहले सेशन में गिरे 3 विकेट, लंच तक भारत का स्कोर- 475/6; वाशिंगटन-सुथार नाबाद
Live: पहले सेशन में गिरे 3 विकेट, लंच तक भारत का स्कोर- 475/6; वाशिंगटन-सुथार नाबाद
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
IND vs AFG: टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, शुभमन गिल ने गांगुली-धोनी को पछाड़ा
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, शुभमन गिल ने गांगुली-धोनी को पछाड़ा
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...

वीडियोज

Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आई बड़ी खबर |Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे पाकिस्तान के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भेजा संदेश, मध्यस्थता पर उठ चुके हैं सवाल
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे PAK के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भिजवाया संदेश
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
UGC Net Exam schedule: NTA ने जारी किया UCG NET परीक्षा का शेड्यूल, जानें कब से कब तक होगी परीक्षा?
NTA ने जारी किया UCG NET परीक्षा का शेड्यूल, जानें कब से कब तक होगी परीक्षा?
Embed widget