एक्सप्लोरर

T20 Blast: टी20 ब्लास्ट में मोईन अली के भतीजे की धमाकेदार एंट्री, डेब्यू पारी में चौके,छक्के लगाकर मचाई सनसनी

17 साल के इसाक मोहम्मद ने टी20 ब्लास्ट में अपने डेब्यू मैच में ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर सभी को चौंका दिया है. यह खिलाड़ी मोईन अली का भतीजा है.

T20 Blast : इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली के क्रिकेटिंग जीन अब उनके परिवार में भी नजर आने लगी हैं. उनके 17 साल के भतीजे इसाक मोहम्मद ने टी20 ब्लास्ट में डेब्यू करते ही सभी क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वॉर्सेस्टरशर की ओर से डरहम के खिलाफ खेलते हुए इस युवा बल्लेबाज ने बेहद आक्रामक अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की. उनकी बॉडी लैंग्वेज, स्ट्रोक प्ले और मैदान पर मौजूदगी ने सभी को मोईन अली की याद दिला दी. इसाक ने इस मैच में एक डेब्यूटेंट खिलाड़ी की तरह नहीं बल्कि एक अनुभवी खिलाड़ी की तरह आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन किया, जिसने फैंस और एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है.

डेब्यू मैच में ही मचाई सनसनी

18 जून को हुए मुकाबले में इसाक मोहम्मद ने वॉर्सेस्टरशर की ओर से अपने टी20 करियर की शुरुआत की है. डरहम के खिलाफ पहले ही ओवर से उन्होंने आक्रामक तेवर दिखाने शुरू कर दिये थे. इसाक ने  पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए थे, और फिर दूसरे ही ओवर में उन्होंने जो पहला छक्का जड़ा, उस शॉट में एकदम मोईन अली का स्टाइल नजर आया. इसके बाद उन्होंने अपनी पारी में कुल 15 गेंदों का सामना करते हुए 213.33 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाए. उनकी पारी छोटी जरूर रही, लेकिन उन्होंने इस अंदाज में खेलकर अपनी टीम को एक बेहतरीन शुरूआत दे दी थी. इस तूफानी पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए. उन्होंने चौकों और छक्कों के बीच संतुलन बनाकर खेला और अपनी टीम को एक मजबूत शुरुआत दी.

अपनी टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका

इसाक की तेज शुरुआत का असर वॉर्सेस्टरशर की पूरी पारी पर देखने को मिला. डरहम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए थे. जवाब में वॉर्सेस्टरशर की टीम ने 156 रनों का लक्ष्य महज 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. इसाक की छोटी लेकिन तेज पारी ने टीम को मजबूत आधार दिया, जिसके दम पर बाकी बल्लेबाजों के लिए उन्होंने काम आसान कर दिया. वॉर्सेस्टरशर ने यह मुकाबला 17 गेंद पहले ही जीत लिया था. इस जीत और इसाक की पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है और उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बताया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget