एक्सप्लोरर

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव की चोट ने बढ़ाई समस्या

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव चोटिल हैं और उन्हें सर्जरी करवाने की जरूरत है. सूर्यकुमार तीन महीने तक मैदान से बाहर रह सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम को तगड़ा झटका लगा है. मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का शुरुआती मैचों से बाहर रहना तय माना जा रहा है. सूर्यकुमार यादव को हर्निया की सर्जरी करवानी होगी. इस सर्जरी के चलते ही सूर्यकुमार करीब तीन महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं. चूंकि आईपीएल की शुरुआत मार्च के आखिरी हफ्ते में होने जा रही है इसलिए शुरुआती मैचों में सूर्यकुमार यादव का खेल पाना मुश्किल है.

सूर्यकुमार यादव हर्निया के अलावा टखने की चोट से भी जूझ रहे हैं. वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लिया था. सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी शानदार फॉर्म दिखाया और इसी सीरीज के आखिरी मुकाबले में वो चोटिल हुए. सूर्यकुमार यादव के टखने की चोट से जूझने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं.

इनसाइड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी करने में 8 से 9 हफ्ते का वक्त लगेगा. सोर्स के हवाले से दावा किया गया, ''सूर्यकुमार यादव के मामले में उम्मीद से ज्यादा वक्त लग रहा है. हर्निया के ऑपरेशन के बाद मैदान पर लौटने में 8 से 9 हफ्ते का वक्त लग जाता है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो आईपीएल तक ठीक हो जाएं.''

निशाने पर हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2023 अच्छा नहीं रहा. सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला था. लेकिन वनडे में सूर्यकुमार यादव की परफॉर्मेंस में सुधार नहीं हुआ. संजू सैमसन की बजाए सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप टीम में जगह देने के फैसले की काफी आलोचना भी हुई. हालांकि अब माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव को दोबारा वनडे फॉर्मेट में मौका मिल पाना बेहद ही मुश्किल है.

सूर्यकुमार टी20 में टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने अच्छा परफॉर्म किया. इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव का खेलना तय माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget