एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा दूसरी बार बने पिता, तो सूर्यकुमार ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई; बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भी दिया बयान

Rohit Sharma become Father: सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को पिता बनने पर बधाई दी है. सूर्या की कप्तानी में भारत ने टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से रौंदा है.

Suryakumar Yadav Congratulates Rohit Sharma become Father: भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी है. रिपोर्ट्स अनुसार रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को मुंबई में दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. इस विषय पर अब तक रोहित या फिर उनकी वाइफ रितिका ने पुष्टि नहीं की है. मगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव मीडिया के समक्ष आए, जहां उन्होंने अपने साथी प्लेयर को पिता बनने पर बधाई दी.

जोहानिसबर्ग में खेले गए टी20 मैच में भारत की 135 रनों से जीत के बाद मीडिया से वार्ता में सूर्यकुमार यादव ने कहा, "रोहित शर्मा और उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई. यह एक अच्छे दिन बहुत बढ़िया खबर सुनने को मिली है. मुंबई इंडियंस के परिवार से एक और खिलाड़ी (तिलक वर्मा) ने रन बनाए हैं, जो बहुत अच्छी बात है. मैं रोहित को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी शुभकामनाएं देता हूं."

रोहित शर्मा नहीं गए हैं ऑस्ट्रेलिया

भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है, लेकिन रोहित शर्मा भारत में ही रुक गए थे क्योंकि उनकी वाइफ रितिका सजदेह प्रेग्नेंट थीं. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने से पूर्व कोच गौतम गंभीर ने बताया था कि रोहित शर्मा की पहले टेस्ट में मौजूदगी को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता. उन्होंने बताया कि रोहित उपलब्ध नहीं रहते हैं तो उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे. मगर अब रिपोर्ट्स अनुसार पहले टेस्ट से कई दिन पहले रोहित शर्मा के घर खुशखबरी आ गई है, जिससे उनके पर्थ टेस्ट में खेलने की उम्मीद भी बढ़ गई है, लेकिन इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है. रोहित शर्मा अगर पहले टेस्ट में नहीं खेले तो केएल राहुल और अभिमन्यू ईश्वरन में से कोई एक प्लेयर यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करता हुआ नजर आ सकता है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 Autcion: केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा, RCB ने 10 करोड़ से ऊपर नहीं लगाई बोली

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget