एक्सप्लोरर

भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए ये है Sunil Gavaskar की पहली पसंद, कारण भी गिनाए

Next Captain of Test Team: सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत को टीम इंडिया की कप्तानी करते देखना चाहते हैं.

Next Indian Captain of Test Team: विराट कोहली के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया के अगले टेस्ट कैप्टन को लेकर बहस गर्म है. केएल राहुल दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा को भी तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. इन सब के बीच पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी भारत के अगले टेस्ट कप्तान के लिए अपनी पसंद जाहिर की है. उन्होंने टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टेस्ट कप्तान बनाए जाने की बात कही है.

सुनील गावस्कर ने कहा है, 'अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं ऋषभ पंत को भारत के अगले कप्तान के रूप में देखूंगा. इसके पीछे एक ही वजह है. जैसे- रिकी पोंटिंग के मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को जिम्मेदारी दी गई थी, उसके बाद रोहित की बल्लेबाजी में आए बदलाव को देखिए. अचानक कप्तान होने की जिम्मेदारी ने उन्हें छोटी पारियों को बड़ी पारियों में तब्दील करने में मदद की. वे 30, 40 और 50 रन की पारियों को 100, 150 और 200 तक पहुंचाने लगे. मुझे लगता है कि ऋषभ पंत पर जिम्मेदारी आने पर, उनसे न्यूलैंड्स की तरह कई और बेहतरीन पारियां देखने को मिलेंगी.'

IND vs SA Test Series: टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार हुआ ऐसा, बिना शतक लगाए एक टीम ने 2+ शतक लगाने वाली टीम को सीरीज में दी मात

केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने न्यूलैंड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में शतक जड़ा था. वे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ने वाले एकमात्र भारतीय विकेटकीपर भी हैं. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के गाबा में मिली ऐतिहासिक जीत के हीरो भी वही रहे थे.

सुनील गावस्कर ने यह भी कहा कि मंसूर अली खान पटौदी ने 21 साल की उम्र में भारत की कमान संभाली थी और बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन किया था. गावस्कर ने कहा, 'जब नारी कांट्रेक्टर चोटिल हो गए थे तो टाइगर पटौदी महज 21 साल की उम्र में कठिन परिस्थितियों में कप्तान बनाए गए थे. आप देख सकते हैं उन्होंने उसके बाद क्या किया. उन्होंने आसानी से कप्तानी की. IPL में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में ऋषभ ने जो प्रदर्शन किया है, उसे देखकर मुझे विश्वास है कि उनमें भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने और एक बहुत ही रोमांचक टीम बनाने की क्षमता है.'

IND vs SA: सीरीज में एक बार भी 250 रन तक नहीं पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, फिर भी जीती बाजी, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: BCCI की पेंशन स्कीम, इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटरों को कितना मिलेगा पैसा? 
BCCI की पेंशन स्कीम, इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटरों को कितना मिलेगा पैसा? 
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, भारत के 12 स्टार क्रिकेटरों को नहीं मिली फेयरवेल
धोनी से रहाणे तक, भारत के 12 स्टार क्रिकेटरों को नहीं मिली फेयरवेल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget