एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाएंगे Shikhar Dhawan, जानिये क्यों कही सुनील गावस्कर ने यह बात

Sunil Gavaskar ने टी20 वर्ल्ड कप के लिये सलामी जोड़ी में केएल राहुल और रोहित शर्मा को फेवरेट बताया है. उन्हें शिखर धवन के टीम इंडिया में शामिल होने के अनुुमान कम हैं.

Sunil Gavaskar on Shikhar Dhawan: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) की मानें तो शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस साल अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में खेलने से चूक सकते हैं. गावस्कर का कहना है कि शिखर का भारतीय टीम में जगह बना पाना मुश्किल नजर आ रहा है. इसके पीछे गावस्कर कुछ वजह भी बताते हैं.

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में गावस्कर कहते हैं, 'नहीं मुझे नहीं लगता कि शिखर धवन का नाम सामने आ रहा है. अगर उनके नाम की चर्चा होती तो वह आयरलैंड के खिलाफ भारतीय दल का हिस्सा होते. बहुत सारे खिलाड़ी टेस्ट मैच के लिये इंग्लैंड जा चुके हैं. ऐसे में शिखर धवन आयरलैंड के खिलाफ टी20 स्क्वाड का हिस्सा हो सकते थे. अगर वह इस स्क्वाड में नहीं है तो मैं उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिये भारतीय टीम में भी नहीं देख रहा हूं.'

शिखर धवन टीम इंडिया के लिये दो टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. वह 2014 और 2016 में भारत की वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा थे. शिखर ने IPL के इस सीजन में भी खूब रन जमाए हैं. पंजाब किंग्स के लिये 14 पारियों में 38.33 की बल्लेबाजी औसत से 460 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट भी 120 से ऊपर का रहा था. उन्होंने इस सीजन में 3 फिफ्टी जड़ी थी. इन सब के बावजूद उन्हें दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं दी गई.

केएल राहुल और रोहित शर्मा हैं सलामी जोड़ी के दावेदार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ और इशान किशन ने टीम इंडिया के लिये पारी की शुरुआत की लेकिन यह जोड़ी उतनी कारगर साबित नहीं हुई. इशान किशन ने अच्छे रन बनाए लेकिन इसके बावजूद गावस्कर भारत की सलामी जोड़ी के लिये केएल राहुल और रोहित शर्मा को ही सबसे बड़े दावेदार मानते हैं. वह कहते हैं, 'ओपनिंग जोड़ी के लिये अगर केएल राहुल फिट हैं तो मैं उनके साथ रोहित शर्मा को देखना चाहूंगा.'

यह भी पढ़ें..

ODI Records: वनडे क्रिकेट के शुरुआती 35 साल में एक भी बार नहीं बने थे 400+ रन, पिछले 16 साल में 21 बार हो चुका है यह करिश्मा  

Ranji Trophy 2022: धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इन 7 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मिल सकती है जगह, जानें कौन कौन है रेस में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget