एक्सप्लोरर

सिराज के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, स्टार गेंदबाज को लेकर किया यह दावा

मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था. सिराज अपने डेब्यू सीरीज में ही 13 विकेट लेने में कामयाब रहे. इसके अलावा आईपीएल के 14वें सीजन में भी सिराज बेहद ही शानदार फॉर्म में नज़र आए.

अगले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए इंडिया ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में चुना है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की है. सुनील गावस्कर ने कहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस साल की शुरूआत में आस्ट्रेलिया का दौरा करने के बाद से और बेहतर हुए हैं. 

गावस्कर ने मोहम्मद सिराज के आईपीएल 14 में किए गए प्रदर्शन की सराहना की है. गावस्कर ने कहा, "आस्ट्रेलिया का दौरा करने के बाद से मोहम्मद सिराज और मजबूत तथा बेहतर हुए हैं. वह अपना आखिरी ओवर भी ऐसे फेंकते हैं, जैसे पहला ओवर फेंक रहे हों."

सिराज ने आईपीएल 2021 में बेंगलोर के लिए छह विकेट लिए थे. लेकिन कोरोना के कारण लीग को स्थगित कर दिया गया था. उन्होंने इस साल की शुरूआत में भी आस्ट्रेलिया में भारत की 2-1 की टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभाई थी.

ऑस्ट्रेलिया में किया था सिराज ने डेब्यू

गावस्कर ने आरसीबी के प्रदर्शन को भी पहले ही तुलना में अच्छा बताया है. पूर्व कप्तान ने कहा, "आरसीबी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, एबी डिविलियर्स ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की, युवा बल्लेबाज देवदत पडिकल ने शानदार शतक बनाया और वह भविष्य में सभी फॉर्मेट के लिए एक अच्छी संभावना है."

बता दें कि मोहम्मद सिराज को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद दूसरे टेस्ट में इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था. मोहम्मद सिराज ना सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रहे बल्कि उन्होंने बेहद ही खास मुकाम भी हासिल किया. मोहम्मद सिराज डेब्यू सीरीज में ही इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे.

आईपीएल के 14वें सीजन में भी सिराज ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा. आईपीएल में सिराज ने बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी की और डेथ ओवर्स में भी रन खर्च नहीं किए.

BCCI को तगड़ा झटका देने की तैयारी में ICC, इस देश को मिलेगी T20 World Cup की मेजबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget