एक्सप्लोरर

सीनियर खिलाड़ियों पर बरसे सुनील गावस्कर, कहा- आईपीएल में क्यों नहीं लेते आराम

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सीनियर खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहे हैं. सुनील गावस्कर ने इस बात को लेकर सीनियर खिलाड़ियों की आलोचना की है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने के मुद्दे पर विवाद खड़ा हो गया है. पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारत के सीनियर खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए हैं. सुनील गावस्कर ने कहा है कि वह इस बात से सहमत नहीं हैं कि क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से आराम लेते हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में बिना ब्रेक के खेलते हैं.

गावस्कर ने कहा, ''मैं खिलाड़ियों को आराम देने की धारणा से सहमत नहीं हूं. बिलकुल भी नहीं. आप आईपीएल के दौरान आराम नहीं लेते तो फिर भारत के लिए खेलते हुए ऐसी मांग क्यों करते हो. मैं इससे सहमत नहीं हूं. आपको भारत के लिए खेलना होगा. आराम की बात मत कीजिए.''

गावस्कर ने आगे कहा, ''टी20 में पारी में सिर्फ 20 ओवर होते हैं. इसका आपके शरीर पर कोई असर नहीं पड़ने वाला. टेस्ट मैच में दिमाग और शरीर पर असर पड़ता है, मैं समझ सकता हूं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि टी20 में कोई समस्या है.''

शिखर धवन को मिली है कमान

इस पूर्व कप्तान ने कहा कि बेहतर होगा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आराम की इस नीति में हस्तक्षेप करे. गावस्कर ने कहा, ''मुझे लगता है कि बीसीसीआई को आराम की इस धारणा पर गौर करने की जरूरत है. ग्रेड ए के सभी क्रिकेटरों को काफी अच्छे अनुबंध मिले हैं. उन्हें प्रत्येक मैच के लिए पैसा मिलता है. मुझे बताइए, क्या कोई ऐसी कंपनी है जो अपने सीईओ या प्रबंध निदेशक को इतनी छुट्टी देती है.''

तीन एकदिवसीय के अलावा वेस्टइंडीज दौरे पर भारत पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय भी खेलेगा. एकदिवसीय मुकाबलों के लिए नियमित कप्तान रोहित की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी शिखर धवन को सौंपी गई है.

Virat Kohli सिर्फ एक अच्छी पारी से कर सकते हैं फॉर्म में वापसी, दिग्गज क्रिकेटर ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget