एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test: मोहम्मद सिराज पर क्यों 'भड़के' सुनील गावस्कर? जमकर सुना दी 

Sunil Gavaskar: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर तेज गेंजबाज मोहम्मद सिराज पर भड़क गए. तो आइए जानते हैं कि आखिर क्यों गावस्कर इस अंदाज में दिखे.

Sunil Gavaskar Fumes At Mohammed Siraj: गाबा टेस्ट में टीम इंडिया खस्ता हालत में दिख रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है. मुकाबले में टीम इंडिया बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही डिपार्टमेंट लगभग फ्लॉप नजर आई है. इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर गुस्साते नजर आए. तो आइए जानते हैं कि क्यों दिग्गज गावस्कर को सिराज पर गुस्सा आ गया. 

दरअसल भारतीय पारी के 62वें ओवर के दौरान मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा बैटिंग कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने सिंगल लिया और सिराज स्ट्राइक पर आ गए. इसके बाद सिराज ने अगली गेंद पर रिस्की सिंगल लेने की कोशिश की, जिससे उनके साथ क्रीज पर मौजूद जडेजा भी नाखुश दिखाई दिए. सिंगल तो पूरा नहीं हो सका, लेकिन अगर डायरेक्ट थ्रो लगता तो टीम इंडिया को एक और विकेट गंवाना पड़ सकता था. इस घटना को लेकर गावस्कर गुस्से में नजर आए. 

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, "अब भी क्रीज के बीच में वे बातचीत कर रहे हैं. सिराज बातचीत कर रहे हैं. यहां क्या हो रहा है? ओवर में एक गेंद बाकी है. आपको बस वहां रहना है. वहां रन नहीं है. यह काफी कैजुअल नजर आता है. उसको देखिए. क्रिकेट के प्रति कुछ जागरूकता होनी चाहिए. आप नंबर 9 के बल्लेबाज हैं. आपको टीम के बारे में सोचना पड़ेगा. आप रिस्की सिंगल लेने के बारे में नहीं सोच सकते हैं."

आकाशदीप और बुमराह ने बचाया फॉलोऑन

आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह ने चौथा दिन स्टंप्स होने तक 10वें विकेट के लिए 39*(54 गेंद) रनों की साझेदारी कर ली थी. इस साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया फॉलोऑन से बच गई. दिन खत्म होने तक भारत ने 252/9 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. आकाशदीप ने 27 और बुमराह ने 10 रन बना लिए हैं. अभी टीम इंडिया 193 रनों से पीछे है. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS 3rd Test 5th Day Weather: ब्रिस्बेन में पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश फिर बनेगी विलेन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget