एक्सप्लोरर

STUMPS 3rd Test, 4th Day India vs Australia: गेंदबाज़ों के कमाल से जीत से 2 विकेट दूर है भारत

India vs Australia: दूसरी पारी में भी रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाज़ी से भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.

दूसरी पारी में रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाज़ी से भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 258 रनों तक 8 विकेट झटककर मैच पर शिकंजा कस लिया है. भारत अब सीरीज़ में 2-1 से बढ़त बनाने से सिर्फ 2 विकेट दूर है.

टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा. जिसके जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी मेज़बान टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही. उसने 100 रनों के अंदर ही अपने पहले तीन विकेट गंवा दिए. सबसे पहले फिंच(3 रन), उसके बाद हैरिस(13 रन) और फिर ख्वाजा(33 रन) भी शमी की गेंद पर आउट होकर चलते बने.

ख्वाजा और मार्श के बीच बन रही अच्छी साझेदारी को शमी ने खत्म किया. इसके बाद मार्श ने हेड के साथ मिलकर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया लेकिन यहां पर 114 रनों तक पहुंचते ही उन्हें बुमराह को अपना विकेट दे दिया. मार्श ने 44 रनों की पारी खेली. शॉन मार्श के थोड़ी देर बाद ही उनके भाई मिशेल मार्श भी 10 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट होकर लौट गए. 135 के स्कोर पर आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम पवेलियन लौट गई थी.

इसके बाद चाय के बाद टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाकी बचे 3 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ा दीं. सबसे पहले ट्रेविस हेड(34 रन), फिर कप्तान टिम पेन(26 रन) और आखिर में मिशेल स्टार्क का विकेट मिला.

लेकिन टीम इंडिया चाहकर भी चौथे दिन मैच खत्म नहीं कर पाई. क्योंकि पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे पेट कमिंस ने आखिर तक क्रीज़ पर अपना पांव जमा रखा है. गेंदबाज़ी में कमाल दिखाने के बाद कमिंस ने बल्ले से भी 61 रन बना दिए हैं और कम से कम अपनी टीम की हार को चौथे दिन से तो टाल ही दिया है.

उन्होंने आज चौथे दिन पहले स्टार्क के साथ 39 रनों की साझेदारी की, इसके बाद उन्होंने नाथन लायन(6 रन) के साथ ज़रूरी 43 रन जोड़ लिए हैं.

टीम इंडिया की जीत यहां से सुनिश्चित है क्योंकि उसे अब आखिरी दिन के खेल में जीत के लिए सिर्फ 2 विकेट चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
IND vs ENG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget