एक्सप्लोरर

ENG Vs WI: पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे रूट, स्टोक्स पहली बार संभालेंगे कप्तानी का जिम्मा

ENG Vs WI: 8 जुलाई से चार महीने के ब्रेक के बाद क्रिकेट की वापसी होगी. हालांकि दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज मैदान पर बिना दर्शकों के ही खेली जाएगी.

ENG Vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 8 जुलाई को खेली जाने वाली सीरीज से चार महीने के ब्रेक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है. सीरीज की शुरुआत से पहले मैदान टीम को झटका लगा है. इंग्लैंड की टेस्ट टीम के रेगुलर कप्तान जोए रूट पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहले मैच के लिए रूट की अनुपस्थिति में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टीम की कमान सौंपी है.

यह पहला मौका है जब बेन स्टोक्स टीम की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे. रूट अपने बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. रूट की पत्नी कैरी इस सप्ताह मां बनने वाली वाली है और वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में रहना चाहते हैं. रूट बुधवार को टीम का ट्रेनिंग कैंप छोड़ देंगे.

स्टोक्स ने अब तक इंग्लैंड की तरफ से 63 टेस्ट मैचों में 4056 रन बनाने के अलावा 147 विकेट भी लिये हैं. स्टोक्स ने इसके अलावा 95 एकदिवसीय और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं लेकिन उन्होंने अब तक प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए या टी20 मैचों में भी कप्तानी नहीं की है. इस तरह से वह इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में सबसे कम अनुभवी कप्तान बनेंगे.

दूसरे टेस्ट में खेलेंगे रूट

ईसीबी ने कहा, ''पिछले साल जुलाई से रूट के साथ उप कप्तान रहे डरहम के आलराउंडर बेन स्टोक्स साउथम्पटन में पहले टेस्ट मैच में टीम की अगुवाई करेंगे.'' स्टोक्स के साथ जोस बटलर को उप कप्तान नियुक्त किया गया है. वह पूर्व में रूट के साथ भी यह भूमिका निभा चुके हैं और सीमित ओवरों की टीम में इयोन मोर्गन के साथ उप कप्तान हैं.

ईसीबी ने कहा कि हॉस्पिटल से लौटने के बाद रूट सात दिनों क्वारंटीन रहेंगे. रूट 13 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेंगे. दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई से शुरू होगा.

वहीं स्टोक्स ने कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने पर कहा है कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके साथ ही स्टोक्स ने इस बात के संकेत दिए हैं कि कप्तान बनने के बाद भी मैदान पर उनके आक्रमक रवैये में कोई बदलाव नहीं आएगा. स्टोक्स का मानना है कि 63 टेस्ट खेलने के बाद उनके पास कप्तानी संभालने का पर्याप्त अनुभव है.

स्टोक्स को लेकर हुसैन का बयान- कुछ खिलाड़ियों को लीड करने के लिए आर्मबैंड की जरूरत नहीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने T20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सवाल उठाने वालों को लगाई फटकार, जानिए क्या कहा
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने T20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सवाल उठाने वालों को लगाई फटकार, जानिए क्या कहा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
फेसबुक पर जब चारुलता को रात के 11 बजे किया था मैसेज, किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं संजू सैमसन की लव स्टोरी
फेसबुक पर जब चारुलता को रात के 11 बजे किया था मैसेज, किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं संजू सैमसन की लव स्टोरी
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget