एक्सप्लोरर

स्टोक्स को लेकर हुसैन का बयान- कुछ खिलाड़ियों को लीड करने के लिए आर्मबैंड की जरूरत नहीं

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि, जब रूट वापस आएंगे तो स्टोक्स आसानी से कप्तानी उन्हें सौंप देंगे. वह निश्चित तौर पर कप्तानी में जुनून और ऊर्जा लेकर आएंगे.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि बेन स्टोक्स अंतरिम कप्तान के तौर पर जो रूट के सबसे उपुयक्त विकल्प हैं. हुसैन ने हालांकि कहा है कि स्टोक्स को स्थायी तौर पर कप्तान नियुक्त करना अच्छा नहीं रहेगा. इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नियमित कप्तान रूट आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उनकी पत्नी दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. हुसैन ने कहा कि रूट की गैरमौजूदगी में स्टोक्स अच्छा काम करेंगे.

हुसैन ने अंग्रेजी अखबर डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा, "अस्थायी रूप से रूट की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी के लिए स्टोक्स से बेहतर कोई विकल्प नहीं है." उन्होंने कहा, "स्टोक्स काफी वफादार हैं, इसलिए रूट को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं कि वह अपनी जिम्मेदारी ऐसे इंसान को सौंप रहे हैं जिसका कोई अप्रत्यक्ष मकसद हो."

उन्होंने कहा, "जब रूट वापस आएंगे तो स्टोक्स आसानी से कप्तानी उन्हें सौंप देंगे. वह निश्चित तौर पर कप्तानी में जुनून और ऊर्जा लेकर आएंगे." हुसैन ने स्टोक्स को स्थायी तौर पर कप्तानी सौंपने के बारे में भी अपनी राय रखी.

उन्होंने कहा, "स्थायी तौर पर कप्तानी देना अलग मुद्दा है. इंग्लैंड की कप्तानी स्थायी रूप से आने के साथ ही उम्मीदें, चयन, उतार-चढ़ाव और कई सारी चीजें आती हैं. इसलिए मैं स्टोक्स को स्थायी रूप से कप्तान बनाने के पहले सोचूंगा."

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस समय विश्व क्रिकेट में स्टोक्स से ज्यादा कोई कुछ कर सकता है. विराट कोहली कर सकते हैं लेकिन वह गेंदबाजी नहीं करते. स्टोक्स की थाली भरी है और जब वह कुछ करते हैं तो कुछ अधूरा नहीं रहता. स्टोक्स को हर चीज 100 माइल प्रति घंटे की रफ्तार से करनी है.. उनके लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं है."

उन्होंने कहा, "इसलिए उन पर काम का बोझ रेड जोन में होगा वो भी बिना कप्तानी के और इतिहास में देखा गया है कि अगर आपने अपने सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों को यह जिम्मेदारी सौंपी है तो उनका ग्राफ नीचे आया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
IND vs ENG 1st ODI Pitch Report: आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget