एक्सप्लोरर

कड़ी सजा नहीं होने की वजह से केपटाउन में हुई बॉल-टेम्परिंग की घटना: स्टीव वॉ

ऑस्ट्रेलिया के विश्वविजेता कप्तान स्टीव वॉ ने कहा है कि कड़ी सज़ा का प्रावधान नहीं होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका में हुई बॉल टेम्परिंग.

किसी वक्त पर वर्ल्ड क्रिकेट की बड़ी टीम रही ऑस्ट्रेलिया आज मुश्किल हालात से गुज़र रही है. टीम ना सिर्फ जीत के लिए जूझ रही है बल्कि एक सही प्लेइंग इलेवन और टीम के लिए जूझ रही है जो टीम की डूबती नैय्या को पार लगा सके. इन सबके पीछे जो सबसे बड़ा कारण है वो है इसी साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल की तरह आया बॉल टेम्परिंग विवाद है.

उसी बॉल टेम्परिंग विवाद पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का बड़ा बयान आया है. ऑस्ट्रेलिया के इस विश्वविजेता कप्तान का मानना है कि गेंद से छेड़छाड़ के लिये कड़ी सजा के प्रावधान नहीं होने से खिलाड़ियों ने सीमा का उल्लंघन करने की जुर्रत की.

वॉ ने दक्षिण अफ्रीका में हुए गेंद से छेड़छाड़ के विवाद के लिये अधिकारियों को दोषी ठहराया जिसके बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को निलंबित कर दिया गया था. इन दोनों पर एक साल का अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगा था. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इस साल मार्च में कैमरन बैनक्रोफ्ट को इस प्रकरण में उनकी भूमिका के लिये नौ महीने के लिये निलंबित कर दिया था.

जब यह घटना हुई तब आईसीसी आचार संहिता के अनुसार गेंद से छेड़छाड़ करना लेवल दो का अपराध माना जाता था लेकिन इसके बाद से इसे लेवल तीन वर्ग में कर दिया गया जिसमें छह टेस्ट या 12 वनडे मैचों का प्रतिबंध शामिल है.

वॉ ने पेरिस में लॉरेस कार्यक्रम में ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा,‘‘वे मैदान की खुरदुरी जगह पर गेंद फेंकते रहे लेकिन वे इसमें ढिलाई बरतते रहे जो उन्हें नहीं करना चाहिए और इसके बाद चीजें बढ़ती चली गयीं. यह शर्मनाक है कि चीजें इस हद तक चली गयीं लेकिन मुझे लगता है कि अधिकारियों ने यह सब होने दिया. ’’

उन्होंने कहा,‘‘बीते समय में भी कप्तान हुए हैं जिन्हें गेंद से छेड़छाड़ के लिये सजा दी गयी लेकिन लेकिन यह बहुत कम थी इसलिये कुछ भी गलत करने के लिये सजा नहीं दी गयी और ऐसे ही मामले होते हैं जब यह नियत्रंण से बाहर हो जाता है.’’

वॉ ने कहा कि आस्ट्रेलिया की आंतरिक व्यवस्था ऐसी थी कि खिलाड़ी सच्चाई से दूर हो गये और उन्हें लगने लगा कि वे खेल से बड़े हो गये हैं.

उन्होंने कहा,‘‘वे कई चीजों से सुरक्षित हैं. टीम के इर्द गिर्द ऐसे काफी लोग हैं जो उन्हें बचाये रखते हैं और उन्हें कहते हैं कि वे कितने अच्छे हैं और हर चीज कितनी शानदार है जिससे कभी कभार आप सच्चाई से दूर होते रहते हो और मुझे लगता है कि यह स्टीव स्मिथ के यह कहने से भी पता चलता है जिसमें उन्होंने कहा, ‘हम दोबारा से यह गलती नहीं करेंगे और आगे बढ़ जायेंगे.’’

वॉ ने कहा,‘‘उन्हें यह महसूस ही नहीं हुआ कि यह कितनी बड़ी गलती थी और उन्होंने सचमुच क्या किया है. इसलिये मेरे लिये इसका मतलब यही था कि वे सच्चाई से वाकिफ नहीं थे जिससे एक औसत व्यक्ति रूबरू रहता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget