एक्सप्लोरर

शानदार पारी के बाद स्टीव स्मिथ बोले, 'क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था'

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्टीव स्मिथ ने बताया कि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन होने के बाद एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने क्रिकेट को छोड़ने का मन बना लिया था.

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैदान पर वापसी की है. उन्होंने बीते दिन एशेज़ के पहले टेस्ट में शानदार 144 रन बनाए. लेकिन इस पारी के बाद स्मिथ ने बताया है कि उन्होंने कई बार क्रिकेट को छोड़ने का मन बना लिया था. 'क्रिकइंफो' ने स्मिथ के हवाले से बताया, "पिछले 15 महीनों में कई बार ऐसा समय आया जब मैं यह नहीं जानता था कि मैं कभी क्रिकेट खेल पाऊंगा या नहीं." स्मिथ ने कहा, "एक समय पर मैने इसके लिए प्यार खो दिया था, खासकर उस समय जब मेरी कोहनी का ऑपरेशन हुआ था. ये काफी अजीब था, ये वो दिन था, जब मेरी कोहनी के ब्रेसेस हटाए गए, मुझे फिर से इसके लिए प्यार मिला. मुझे नहीं पता कि ये क्या था, ये एक ट्रिगर की तरह था जिसने कहा कि मैं फिर से मैदान में जाने के लिए तैयार हूं, मैं खेलना चाहता हूं." स्मिथ ने एजबेस्टन मैदान पर हुए मैच में अपने करियर का 24वां शतक लगाया. उन्होंने कहा, "इससे पहले मेरे अंदर ऐसी भावना कभी नहीं थी. मुझे खेल से बहुत ज्यादा प्यार नहीं था, और ये थोड़ी देर के लिए था. किस्मत से, वो प्यार वापस लौट आया. मैं वास्तव में इसके लिए आभारी हूं, आस्ट्रेलिया के लिए फिर से खेल रहा हूं और मुझे जो पसंद है वो कर रहा हूं." उन्होंने इस शतक को अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ शतकों में से एक बताया. स्मिथ ने कहा, "मैं समझता हूं कि यह मेरे सबसे अच्छे शतकों में से एक है, निश्चित रूप से पहले एशेज टेस्ट मैच में सुबह गेंद मूव कर रही थी इसलिए मुझे वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ी." स्टीव स्मिथ ने एक साल का बैन इसी साल मार्च में खत्म करने के बाद आईपीएल में वापसी की. जिसके बाद उन्होंने अपने देश के लिए विश्वकप में भी भूमिका अदा दी. विश्वकप से टीम में वापसी के बाद अब वो पहली बार टेस्ट सीरीज़ खेल रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget