एक्सप्लोरर

कप्तान स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम से मदद मांगने की मानी गलती

 


 


 


कप्तान स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम से मदद मांगने की मानी गलती

बेंगलुरू: स्टीव स्मिथ को यह स्वीकार करने में कोई पछतावा नहीं है कि उन्होंने डीआरएस का फैसला लेने के लिये ड्रेसिंग रूप से मदद मांगने की गलती की लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जोर देकर कहा कि मुकाबला अच्छी खेल भावना से खेला गया.


 


इस घटना की कई पूर्व खिलाड़ियों में आलोचना की है. इस घटना को विस्तार से बताते हुए स्मिथ ने कहा कि जब वह मदद के लिये ड्रेसिंग रूम की ओर मुड़े थे तब यह अचानक घबराहट में ही हुआ था.


 


स्मिथ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मेरे पैड पर गेंद लगी थी और मैंने नॉन स्ट्राइकर छोर के बल्लेबाज की ओर देखा और फिर मैं पैडी की ओर मुड़ गया. मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था. ऐसा पहली बार हुआ था. मैं अपने खिलाड़ियों की ओर देख रहा था, मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था. यह घबराहट में ही हुआ था. ’’ विपक्षी कप्तान विराट कोहली से एनिमेटिड बातचीत के बारे में पूछने पर स्मिथ ने इस खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं और विराट थोड़ी बातचीत कर रहे थे. इसे ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए, इसमें काफी मजा आया. इन मैचों में इस तरह की चीजें होती रहती हैं. कभी कभार इस तरह की बातचीत में शामिल होना अच्छा है. ’’ स्मिथ ने यह कहने से इनकार कर दिया कि कोहली ने अपना आपा खो दिया था और जोर दिया कि मुकाबला खेल भावना के अंतर्गत खेला गया.


 


उन्होंने कहा, ‘‘मैं सुनिश्चित नहीं हूं, मुझे लगता है कि यह सवाल उनसे पूछना चाहिए. जहां तक मेरा संबंध है तो मुकाबला अच्छी भावना से खेला गया. आप जानते ही हो, कभी कभार भावनायें आप पर हावी हो जाती हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी ने भी सीमा लांघी थी. ’’ 


 


स्मिथ ने कहा, ‘‘अगर भावनाओं पर काबू रखा जाये तो इससे मुकाबला अच्छा हो जाता है. ’’ मेहमान टीम के कप्तान ने कहा कि परिणाम ‘निराशाजनक’ था लेकिन उनकी टीम ने अच्छा जज्बा दिखाया.


 


उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारत की वापसी की उम्मीद की थी और उन्होंने दूसरी पारी में काफी अच्छा क्रिकेट खेला. पुजारा और रहाणे के बीच साझेदारी सचमुच काफी अच्छी रही. लेकिन जिस तरह से हमारे खिलाड़ियों ने खेल दिखाया, उस पर मुझे फिर भी गर्व है. मुझे पूरा भरोसा है कि वे ऐसा करना जारी रखेंगे. हम कुछ और परिणाम अपने हक में पा सकते हैं. ’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget