एक्सप्लोरर

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं ये तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी! पलट सकते हैं बाज़ी

Delhi Test: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के 3 खिलाड़ी दिल्ली टेस्ट मैच में भारत के लिए चिंता का सबब बन सकते हैं. आइए हम आपको इन तीनों खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.

India vs Australia Delhi Test: ऑस्ट्रेलिया अपना पहला टेस्ट मैच तो हार चुकी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह दूसरे और बाकी टेस्ट मैचों में वापसी नहीं कर सकती है. ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम है और वापसी करना जानती है. भारत को भले ही इस सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई हो, लेकिन फिर भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए.

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 फरवरी से खेला जाएगा. अब दोनों टीम दिल्ली टेस्ट के लिए तैयारियों में जुट गई है. पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार से बौखलाई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम दिल्ली टेस्ट में दमदार वापसी करने की कोशिश जरूर करेगी. ऐसे में विपक्षी टीम में ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं, जिनसे भारत को खासतौर पर संभलकर रहना होगा. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में ऐसे ही तीन ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.

1. स्टीव स्मिथ

नागपुर टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन स्टीव स्मिथ अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे थे. दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ही थे, जो 25 रन पर नाबाद पवेलियन गए, क्योंकि टीम के पूरे 10 विकेट सिर्फ 91 रन पर गिर चुके थे. हालांकि, स्टीव स्मिथ को भी जडेजा ने आउट कर दिया था, लेकिन वह नो बॉल हो गई थी. वहीं पहली पारी में भी स्टीव स्मिथ ने 107 गेंदों में 37 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन तभी रविंद्र जडेजा की एक गेंद पर चकमा खाकर बोल्ड हो गए. लिहाजा, दिल्ली टेस्ट में दुनिया के नंबर 2 रैंक वाले टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.

2. मार्नस लाबुशेन 

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन इस वक्त दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज हैं. नागपुर टेस्ट में उन्हें भी दोनों पारियों में रविंद्र जडेजा ने ही आउट किया. हालांकि उन्होंने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली थी. वहीं दूसरी पारी में भी वह 17 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने थे. मार्नस अच्छी टाइमिंग के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. उनके शॉट्स में आत्मविश्वास था. पहली पारी में स्टीव स्मिथ के साथ उन्होंने एक अच्छी साझेदारी भी बनाई थी. लिहाजा, दिल्ली टेस्ट में मार्नस और स्मिथ भारत के लिए चिंता पैदा कर सकते हैं.

3. टॉड मर्फी

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नागपुर टेस्ट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी टॉड मर्फी का नाम आता है. उन्होंने अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में ही 7 विकेट लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया. एक तरफ जहां नैथन ल्योन समेत ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज गेंदबाज भारत के विकेट नहीं चटका पा रहे थे उसी बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले नए गेंदबाज टॉड मर्फी ने भारत के 7 विकेट गिरा कर, यह बता दिया कि आने वाले टेस्ट मैचों में वह भारतीय टीम के लिए कितना बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं. ऐसे में भारत को दिल्ली टेस्ट शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के इस ऑफ स्पिनर गेंदबाज के खिलाफ एक नहीं रणनीति बनानी होगी ताकि वह दूसरे टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ सकें. लिहाजा ऑस्ट्रेलिया के यह तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो दिल्ली टेस्ट मैच में भारत को चिंता में डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टोड मर्फी का धमाकेदार डेब्यू, पहली ही पारी में चटकाए 5 विकेट, इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget