एक्सप्लोरर

Steve Smith Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद स्टीव स्मिथ ने लिया संन्यास, वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा

Steve Smith Retirement IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है.

Steve Smith announced retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 स्मिथ की कप्तानी में ही खेला. ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. टीम इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. स्मिथ ने इस मैच के बाद वनडे से संन्यास ले लिया. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ करियर का आखिरी वनडे मैच खेला.

स्टीव स्मिथ का वनडे करियर शानदार रहा है. वे ऑस्ट्रेलिया के लिए 170 मैचों में 5800 रन बना चुके हैं. स्मिथ ने इस फॉर्मेट में 12 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 164 रन रहा है. स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बड़े मौकों पर कमाल दिखा चुके हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन अब वे वनडे क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं.

संन्यास पर क्या बोले स्टीव स्मिथ -

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की खबर के मुताबिक स्मिथ ने संन्यास के बाद कहा, मेरे लिए हर के पल अहम रहा है. शानदार सफर रहा. मैंने करियर के दौरान बहुत सारी अच्छी यादें बटोरी हैं. दो वर्ल्ड कप जीतना करियर में सबसे शानदार रहा. अब दूसरे खिलाड़ियों के लिए वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी करने का अच्छा मौका है.

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की करारी हार -

स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद संन्यास की घोषणा कर दी. ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया था. लेकिन उसे यहां भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. स्टीव स्मिथ ने सेमीफाइनल में 73 रनों की पारी खेली.

भारत के खिलाफ स्मिथ का ऐसा रहा वनडे परफॉर्मेंस -

स्मिथ ने टीम इंडिया के खिलाफ करियर के दौरान 30 वनडे मैच खेले. उन्होंने इस दौरान 1383 रन बनाए. स्मिथ ने टीम इंडिया के खिलाफ 5 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. स्मिथ ने सबसे ज्यादा वनडे रन भारत के खिलाफ ही बनाए हैं. वे इंग्लैंड के खिलाफ 40 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 1245 रन बनाए हैं. स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें : Champions Trophy 2025 Final: कब और कहां खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल? जानें भारत का किससे होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget