एक्सप्लोरर

INDvsSL: एक बार फिर मैदान पर दिखा प्रदूषण का 'भूत', खिलाड़ी को हुई उलटी

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच से पूर्व पहली पारी में 373 रन पर सिमट गई. जिसके बाद एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाज़ मैदान पर उतर आए हैं.

नई दिल्ली: श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच से पूर्व पहली पारी में 373 रन पर सिमट गई. जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज़ भी मैदान पर उतर आए हैं. लेकिन एक बार फिर से श्रीलंकाई टीम के फील्डिंग करने आने के साथ ही मेहमान टीम के खिलाड़ियों को प्रदूषण की समस्या परेशान करने लगी है.

भारतीय पारी के कुल 5वें ओवर के बाद ही श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाज़ सुरंगा लकमल उलटी करते नज़र आए. जिसके बाद तुरंत मैदान पर टीम का फिज़ियो दौड़ते हुए आए और लकमल ने इसके तुरंत बाद मैदान छोड़ दिया और वापस ड्रेसिंग रूम में चले गए. इसके साथ ही एक बार फिर से कई श्रीलंकाई खिलाड़ी मास्क पहने मैदान पर नज़र आ रहे हैं. इस घटना के बाद ये साफ नज़र आ रहा है कि मैदान पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हालांकि इस घटना के लगभग 5 ओवर बाद ही लकमल एक बार फिर से मैदान पर लौट आए हैं.

इससे पहले तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद प्रदूषण के बढते स्तर के कारण श्रीलंका के खिलाडी मास्क लगाकर मैदान पर उतरे थे. खराब वायु गुणवत्ता के कारण 123वें और फिर 127वें ओवर में दो बार 17 और पांच मिनट के लिए खेल रोकना पड़ा. जिसकी वजह से मैच में बाधा पड़ी और फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली और आर अश्विन जल्दी-जल्दी आउट होकर लौट गए.

जिसके बाद ये विषय क्रिकेट दिग्गज़ों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

खेल के चौथे दिन आज मुकाबले में श्रीलंका की टीम जल्दी ही आल-आउट हो गई. जिसमें उनकी ओर से कप्तान दिनेश चांदीमल ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 164 रन की पारी खेली.

इस मुकाबले में पहली पारी सात विकेट पर 536 रन पर घोषित करने वाले भारत को 163 रन की बढ़त मिली.

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा ने तीन-तीन जबकि रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट चटकाए.

आखिरी अपडेट मिलने तक भारतीय टीम अपने 2 विकेट गंवाकर 195 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget