एक्सप्लोरर

CWC19 : फर्नांडो के शतक की बदौलत श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 23 रन से हराया, पूरन की शानदार पारी बेकार गई

World Cup 2019: अविश्का फर्नांडो के शतक की बदौलत श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के सामने 339 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसे होल्डर की टीम पाने में सफल नहीं हो पाई.

World Cup 2019: निकोल्स पूरन की 118 रन की शानदार पारी वेस्टइंडीज के काम ना आ सकी और उसे श्रीलंका के हाथों 23 रन से हार का सामना करना पड़ा. वनडे करियर का अपना नौवां मैच खेलने वाले अविश्का फर्नांडो 104 रन की पारी की बदौलत श्रीलंका ने छह विकेट पर 338 रनों के विशाल स्कोर बनाया था. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 315 रन ही बना पाई. 21 वर्षीय फर्नांडो ने 103 गेंदों की अपनी शतकीय पारी के दौरान नौ चौके और दो छक्के लगाए. उन्होंने 100 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. फर्नाडो का वनडे में यह पहला शतक है. 339 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही. तीसरे ओवर में 12 के स्कोर पर ही एम्ब्रिस 5 रन बनाकर मंलिगा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके कुछ देर बाद ही होप भी 5 रन बनाकर मंलिगा का ही शिकार बने. इसके बाद गेल और हेटमायर के बीच 49 रन की पार्टनरशिप हुई, लेकिन गेल भी 35 रन बनाकर आउट हो गए. गेल के आउट होते ही हेटमायर भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके. 29 रन बनाकर हेटमायर रनआउट हुए. पूरन और होल्डर ने मिलकर मिलकर 61 रन की पार्टनरशिप की. 26 रन बनाकर होल्डर भी चलते बने. कुछ देर बाद ब्रेथवेट भी 8 रन बनाकर रन आउट हो गए. हालांकि एक छोर पर पूरन टिके रहे. ऐलन और पूरन की आठवें विकेट के लिए 83 रन की पार्टनरशिप ने वेस्टइंडीज को मैच में वापस ला दिया था. ऐलन ने 52 रन की पारी खेली. लेकिन 48वें ओवर मेे पूरन के आउट होने के बाद श्रीलंका की जीत क्लियर हो गई. पूरन ने 118 रन बनाए. श्रीलंका के लिए मलिंग ने 3 विकेट लिए. श्रीलंका को मिली थी शानदार शुरुआत टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (32) और कुशल परेरा (64) ने पहले विकेट के लिए 15.2 ओवरों में 93 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी. करुणारत्ने के आउट होने के बाद श्रीलंका ने 104 के स्कोर पर परेरा का भी विकेट गंवा दिया. परेरा ने पारी में आठ चौके लगाए और अपने करियर का 14वां अर्धशतक पूरा किया. परेरा के आउट होने के बाद फर्नाडो ने कुशल मेंडिस (39) के साथ तीसरे विकेट के लिए 85, एंजेलो मैथ्यूज (26) के साथ चौथे विकेट के लिए 58 और लाहिरू थिरिमाने (नाबाद 45) के साथ पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी श्रीलंका को 300 के पार पहुंचा दिया. फर्नाडो 47.2 ओवर में टीम के 314 के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. थिरिमाने ने 33 गेंदों की नाबाद पारी में चार चौके लगाए. इसुरु उदाना ने तीन और धनंजय डी सिल्वा ने नाबाद छह रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान जेसन होल्डर ने दो और फेबिएन एलेन, शेल्डन गेब्रियल तथा ओशाने थोमस ने एक-एक विकेट लिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget